JioFiber का डाटा फ्री में 1 महीना करें इस्तेमाल, जानें प्लान

जियो फाइबर यूज़र सेमी-एनुअल पैक खरीदते हैं, जिसमें उन्हें 6 महीने की वैधता मिलती है, तो उन्हें 30 दिन नहीं लेकिन 15 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी प्रदान की जाएगी। जिसके बाद उन्हें कुल मिलाकर 195 दिन की वैधता प्राप्त होने वाली है।

JioFiber का डाटा फ्री में 1 महीना करें इस्तेमाल, जानें प्लान

JioFiber प्लान की शुरुआत 399 रुपये वाले पैक से होती है

ख़ास बातें
  • JioFiber के 6 महीने वाले प्लान के साथ मिलेगी 15 दिन की अतिरिक्त वैधता
  • मासिक और तिमाही प्लान में नहीं पेश किया गया है वैलिडिटी वाला ऑफर
  • 8,499 रुपये वाला प्लान जियो फाइबर का सबसे प्रीमियम प्लान है
विज्ञापन
JioFiber के वार्षिक और छह महीने वाले अनलिमिटेड इंटरनेट प्लान के साथ अब कंपनी एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर कर रही है। Reliance Jio जियो फाइबर के एनुअल यानी वार्षिक पैकेज के साथ 1 महीने की एक्स्ट्रा वैलिडिटी प्रदान कर रही है, जबकि छह महीने वाले पैक के साथ 15 दिन की एक्सटेंडिड वैलिडिटी प्राप्त हो रही है। जियो फाइबर के एनुअल पैक की कीमत 4,788 रुपये है, जिसके साथ 365 दिन तक की वैधता मिलती है। लेकिन नए ऑफर के साथ अब आपको 12 महीनों की कीमत वाले इस पैक में एक महीने की अतिरिक्त वैधता प्रदान की जाएगी, यानी आपको कुल मिलाकर इस पैक के साथ 395 दिन की वैलिडिटी मिलने वाली है। वहीं, जो जियो फाइबर यूज़र छह महीने वाले प्लान खरीदते हैं, उन्हें इस प्लान पर 15 दिन की वैलिडिटी अधिक मिलेगी। बता दें, यह नया ऑफर केवल वार्षिक और छह महीने वाले प्लान पर ही उपलब्ध होगा।

इस नए ऑफर की जानकारी सबसे पहले Telecom Talk द्वारा सार्वजनिक की गई थी, जिसके तहत JioFiber 12 महीने वाले प्लान के साथ 13 महीने की वैधता प्रदान कर रही है, जिसमें 13 महीनों तक आपको हाई-स्पीड इंटरनेट सुविधा प्रदान की जाएगी।

यह ऑफर JioFiber के 399 रुपये, 699 रुपये, 999 रुपये, 1,499 रुपये, 2,499 रुपये, 3,999 रुपये और 8,499 रुपये के मासिक प्लान्स पर उपलब्ध है। यदि यूज़र्स एक साथ 12 महीने का प्लान खरीदते हैं तो, उन्हें सभी प्लान्स के साथ 30 दिन तक की अतिरिक्त वैधता प्रदान की जाएगी। ठीक इसी तरह जियो फाइबर यूज़र सेमी-एनुअल पैक खरीदते हैं, जिसमें उन्हें 6 महीने की वैधता मिलती है, तो उन्हें 30 दिन नहीं लेकिन 15 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी प्रदान की जाएगी। जिसके बाद उन्हें कुल मिलाकर 195 दिन की वैधता प्राप्त होने वाली है। फिलहाल, रिलायंस जियो के मासिक और तीन महीने वाले प्लान के साथ इस तरह को कोई ऑफर पेश नहीं किया गया है।

जियो फाइबर ने पिछले साल अगस्त महीने में अपने प्लान्स में बदलाव किया था, जिसमें यूज़र्स को 399 रुपये के पैक के साथ एक महीने की वैधता प्राप्त होती थी। इस बेस प्लान में अनलिमिटेड अपलोड और डाउनलोड स्पीड 30Mbps पर प्राप्त होती है, जबकि इसके सबसे प्रीमियम प्लान की बात करें, तो 8,499 रुपये के प्लान में 1Gbps अपलोड व डाउनलोड स्पीड में कुल मिलाकर 6,600GB डेटा प्राप्त होता है। इसके साथ इस पैक में Netflix, Amazon Prime, Disney+ Hotstar VIP, Sony LIV, Zee5, Voot Select जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, JioFiber, Jio Fiber
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »