Jio का 2,121 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान लॉन्च, यह पुराना प्लान बंद

Jio के नए प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को जियो से जियो और लैंडलाइन पर मुफ्त असीमित वॉयस कॉल का फायदा मिलता है। इसके साथ गैर-जियो कॉलिंग के लिए इसमें 12,000 मुफ्त मिनट मिलते हैं।

Jio का 2,121 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान लॉन्च, यह पुराना प्लान बंद

Jio का लेटेस्ट प्रीपेड रीचार्ज प्लान 336 दिनों की वैधता के साथा आता है

ख़ास बातें
  • Jio के इस प्लान में 336 दिनों की वैधता मिलती है
  • प्लान में प्रति दिन 1.5 जीबी डेटा का फायदा मिलेगा
  • जियो के 2,121 रुपये प्लान में असीमित जियो से जियो वॉयस कॉल मिलती है
विज्ञापन
Reliance Jio ने नया 2,121 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जो 336 दिनों की वैधता के साथ आता है। नया रीचार्ज प्लान प्रति दिन 1.5 जीबी हाई-स्पीड डेटा का फायदा देता है। इसमें अनलिमिटेड मुफ्त जियो से जियो और लैंडलाइन वॉयस कॉलिंग का फायदा भी मिलता है। 2,121 रुपये के जियो प्रीपेड रीचार्ज पैक में मिलने वाले फायदे कंपनी के 2,020 रुपये प्रीपेड प्लान से काफी मेल खाते हैं, लेकिन 2,020 रुपये का प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है, जिसे दिसंबर में "2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर" के रूप में शुरू किया गया था।
 

Rs. 2,121 Jio prepaid recharge plan details

जियो का 2,121 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान 336 दिनों के लिए प्रति दिन 1.5 जीबी हाई-स्पीड डेटा का फायदा देता है। डेटा लाभ के अलावा, नया प्रीपेड प्लान ग्राहकों को जियो से जियो और लैंडलाइन पर मुफ्त असीमित वॉयस कॉल देता है। इसके साथ गैर-जियो कॉलिंग के लिए इसमें 12,000 मुफ्त मिनट मिलते हैं। प्लान में 100 एसएमएस प्रति दिन मिलते हैं। इसके अलावा, Jio एप्लिकेशन जैसे JioTV, JioCinema और JioNews का मुफ्त एक्सेस भी मिलता है।

जियो ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 2,121 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान को लिस्ट कर दिया है। इसके अलावा इस नए प्लान को गूगल पे और पेटीएम सहित कुछ अन्य थर्ड-पार्टी रीचार्ज चैनलों के जरिए भी रीचार्ज कराया जा सकता है।

Telecom Talk के मुताबिक, 2,121 रुपये के प्लान को लॉन्च करने के साथ Jio ने 2,020 रुपये के रीचार्ज प्लान को बंद कर दिया है। जैसा कि हमने ऊपर बताया कि कंपनी ने इस प्लान को दिसंबर में '2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर' के तहत लॉन्च किया था। 2,020 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान भी प्रति दिन 1.5 जीबी हाई-स्पीड डेटा, असीमित मुफ्त जियो से जियो और लैंडलाइन कॉल का फायदा देता था, लेकिन इसमें 365 दिनों की वैधता मिलती थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकता है अलग AI बटन, 4 इंच का कवर डिस्प्ले
  2. साल में 13 बार रिचार्ज से बचना है? जानें Jio, Airtel और Vi के महीने भार वाले सभी प्लान
  3. LG ने लॉन्च किए नए वायरलेस OLED TV: 165Hz रिफ्रेश रेट और स्मार्ट AI फीचर्स शामिल, जानें कीमत
  4. Realme 16 5G लॉन्च होगा 2 अप्रैल को, 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, दुनिया का पहला सेल्फी मिरर फोन!
  5. Redmi 15A 5G भारत में लॉन्च: 6300mAh बैटरी, 4 साल तक OS अपग्रेड्स का वादा, जानें कीमत
  6. WhatsApp का बड़ा अपडेट: iPhone पर चलेंगे 2 अकाउंट, चैट ट्रांसफर आसान और AI से मिलेगा स्मार्ट रिप्लाई
  7. Netflix के प्लान हुए महंगे! स्टैंडर्ड, प्रीमियम समेत सभी प्लान्स की इन देशों में बढ़ी कीमत
  8. Honor Pad X10 टैबलेट लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 11 इंच का 90Hz डिस्प्ले, जानें कीमत
  9. iQOO Z11 लॉन्च हुआ सबसे बड़ी 9020mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 90W फास्ट चार्जिंग के साथ
  10. Vivo V70 FE अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »