'जियो के आने से डिजिटल मार्केटिंग को मिलेगा बढ़ावा'

'जियो के आने से डिजिटल मार्केटिंग को मिलेगा बढ़ावा'
विज्ञापन
रिलायंस जियो के आर्कषक ऑफर जिसमें मुफ्त कॉलिंग के डेटा महज 5 पैसे प्रति एमबी की दर से उपलब्ध है, से बड़े पैमाने पर देश में डिजिटलीकरण को बढ़ावा मिलेगा। एक प्रमुख विशेषज्ञ का यह कहना है।

लायकोस इंटरनेट लि. के अध्यक्ष सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश रेड्डी का कहना है कि भारत में डिजिटल मार्केटिंग दुनिया की डिजिटल मार्केटिंग का बहुत छोटा सा हिस्सा है जो 200 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है।

रेड्डी की कंपनी इंटरनेट विज्ञापन के क्षेत्र में 1998 में और इसकी वैश्विक मौजूदगी है। उन्होंने बताया, "इस बदलाव के साथ भारतीय बाजार वृहद वैश्विक बाजार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हो जाएगा।"

भारत में आमतौर पर टीवी और होर्डिग पर विज्ञापन ज्यादा दिए जाते हैं। रेड्डी आगे कहते हैं, "प्रयोक्ताओं की अगली पीढ़ी ज्यादातर मोबाइल पर ही होगी। अब हर कोई स्मार्टफोन को निहार रहा है और होर्डिग की तरफ देखने की किसी को फुर्सत नहीं है। तो आपको भी वहीं अपना विज्ञापन देना होगा।"

भारत अब तक डिजिटल मार्केट के क्षेत्र में इसलिए पिछड़ा हुआ था कि यहां इंटरनेट की मौजूदगी कम थी और लोग डेटा प्लान में ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते थे। लेकिन अब जियो के आने से इसमें परिवर्तन होगा। रेड्डी का कहना है कि दूरसंचार बाजार अब डेटा आधारित होगा, जिससे ऑनलाइन विज्ञापन का बाजार फलेगा-फूलेगा।

फिलहाल ऑनलाइन विज्ञापन बाजार में अमेरिका की भागीदारी 50 फीसदी, यूरोप की भागीदारी 20 फीसदी और दक्षिण अमेरिका की भागीदारी 16-17 फीसदी है।

रेड्डी ने आईएएनएस को बताया, "रिलायंस ने सबकुछ नए सिरे से किया है। उनका जोर डेटा पर है। जबकि एयरटेल, वोडाफोन या आइडिया का जोर वॉयस पर है। इसलिए अब इस चलन में बड़ा बदलाव होनेवाला है।"

लेकिन रिलायंस कॉलिंग को मुफ्त देकर मुनाफा कैसे कमाएगी?

रेड्डी बताते हैं, "ऐसा ही सवाल तब उठ खड़ा हुआ था, जब 1998-2000 के दौरान इंटरनेट आया था। तब प्रति कॉल, प्रति मेगाबाइट के हिसाब से शुल्क वसूला जाता था। लेकिन अब इसका आम मूल्य निर्धारण है।"

राजस्व पाने के कई तरीके हैं। चूंकि जियो एक टेलीफोन कंपनी और इंटरनेट सेवा प्रदाता (आईएसपी) कंपनी दोनों है। इसलिए वे विज्ञापन और ग्राहकी से कमाई करेंगे।

यह तो केवल शुरुआत है। दूसरी कंपनियां जल्द ही उनका अनुसरण करेंगी। इसके नतीजे में देश के सबसे सुदूर क्षेत्र में भी इंटरनेट की पहुंच सुनिश्चित हो जाएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Reliance Jio sim, jio Sim, Relaince 4G

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »