Jio लाई 84 दिनों तक डेली 3GB, अनलिमिटिड कॉल, Netflix, Jio Cinema वाला धांसू प्लान!

इस प्लान के साथ जियो Netflix सब्सक्रिप्शन भी दे रही है।

Jio लाई 84 दिनों तक डेली 3GB, अनलिमिटिड कॉल, Netflix, Jio Cinema वाला धांसू प्लान!

Jio टेलीकॉम कंपनी अपने ग्राहकों के लिए हाल ही में एक नया प्लान लेकर आई है।

ख़ास बातें
  • यूजर को डेली बेसिस पर 3GB सुपरफास्ट इंटरनेट मिलता है।
  • प्लान के साथ Unlimited 5G डेटा भी मिलता है।
  • इस प्लान में एंटरटेनमेंट का भी पूरा ध्यान कंपनी ने रखा है।
विज्ञापन
Reliance Jio ने ग्राहकों के लिए हाल ही में एक धांसू प्लान लॉन्च किया है जो कमाल के बेनिफिट देता है। इसमें यूजर को डेली बेसिस पर 3GB सुपरफास्ट इंटरनेट मिलता है। प्लान के साथ Unlimited 5G डेटा भी मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में एंटरटेनमेंट का भी पूरा ध्यान कंपनी ने रखा है जिसके लिए जियो कई ऑनलाइन स्ट्रीमिंग ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी देती है। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में। 

Jio टेलीकॉम कंपनी अपने ग्राहकों के लिए हाल ही में एक नया प्लान लेकर आई है। यह प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है, यानी कि लगभग 3 महीने तक रीचार्ज की टेंशन से इसमें छुटकारा मिल जाता है। इस प्लान को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट या MyJio App से 1499 रुपये में एक्टिवेट करवाया जा सकता है। प्लान एक अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान है जिसमें डेली बेसिस पर कंपनी 3GB डेटा दे रही है। लेकिन इस बार कंपनी ने एक कमाल बेनिफिट इस प्लान में पेश किया है। 

इस प्लान के साथ जियो Netflix सब्सक्रिप्शन भी दे रही है। यानि कि मोबाइल में एंटरटेनमेंट का फुल मजा आप सकते हैं। कंपनी ने इसमें बेसिक नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन दिया है। यानि कि 252GB डेटा के साथ आप मनचाहा कंटेंट इस प्लान के तहत देख सकते हैं। इसके अलावा प्लान में रोजाना 100 SMS भी फ्री मिलते हैं। लेकिन बेनिफिट्स यहीं पर खत्म नहीं होते। 

3GB डेली डेटा वाले जियो प्लान में आपको JioTV, JioCinema, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। JioTV पर कई तरह के टीवी प्रोग्राम देख सकते हैं। प्लान आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी देता है जिससे आप अपने मोबाइल पर मूवी, टीवी शो, क्रिकेट मैच आदि का मजा भी ले सकते हैं। इसके अलावा प्लान में आपको JioCloud सर्विस मिलती है जो कम इंटरनल स्टोरेज वाले स्मार्टफोन में काफी काम आती है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »