5GB डेली और एक्स्ट्रा 48GB डाटा के साथ आता है Jio का ये रीचार्ज प्लान, जानें कीमत

Jio के इस रीचार्ज प्लान की कीमत 2,099 रुपये है, जिसमें आपको 84 दिन तक की वैधता प्राप्त होती है। हालांकि, इस खास प्लान में ग्राहकों को 84 दिन के अलावा 14 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी प्राप्त होगी। दरअसल, ये जियो का Jio Link रीचार्ज प्लान है। बता दें, Jio Link कंपनी का 4G मॉडम है।

5GB डेली और एक्स्ट्रा 48GB डाटा के साथ आता है Jio का ये रीचार्ज प्लान, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • Jio Link एक 4G मॉडम है
  • इस रीचार्ज में आपको कुल मिलाकर 538जीबी डाटा का फायदा मिलने वाला है
  • प्लान की वैधता कुल मिलाकर 94 दिन की है
विज्ञापन
Jio लगातार अपने यूज़र्स के लिए डेली डाटा की बढ़ती जरूरतों को समझते हुए एक से बढ़कर एक प्लान लेकर आता है। यदि आप जियो यूज़र हैं और आप डेली 1GB, 1.5GB, 2GB या फिर 3GB डाटा से ज्यादा वाले डेली डाटा प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए जियो कई शानदार विकल्प लेकर आता है। आज हम आपको जियो के एक ऐसे ही रीचार्ज प्लान की जानकारी देंगे, जिसमें आपको रोज़ाना 1 नहीं, 2 नहीं 3 नहीं... बल्कि 5GB डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगा। केवल इतना ही नहीं बल्कि कंपनी इस प्लान के तहत आपको ढ़ेर सारा Extra डाटा के साथ एक्स्ट्रा वैलेडिटी भी प्रदान करती है।

Jio के इस रीचार्ज प्लान की कीमत 2,099 रुपये है, जिसमें आपको 84 दिन तक की वैधता प्राप्त होती है। हालांकि, इस खास प्लान में ग्राहकों को 84 दिन के अलावा 14 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी प्राप्त होगी। दरअसल, ये जियो का Jio Link रीचार्ज प्लान है। बता दें, Jio Link कंपनी का 4G मॉडम है। यदि आपके पास जियो लिंक मॉडल मौजूद है, तो आप इस प्लान का फायदा उठा सकते हैं। इस प्लान को एक्टिवेट कराने के बाद आपको डेली 5GB हाई-स्पीड डेटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होता है। डेली डाटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर @64 Kbps हो जाती है।

केवल इतना ही नहीं बल्कि कंपनी प्लान के तहत आपको 48GB एक्स्ट्रा डाटा प्रदान कर रही है। इस लिहाज़ से आपको कुल मिलाकर 538GB डाटा इस्तेमाल के लिए प्राप्त होगा।

ध्यान देने वाली बात यह है कि इस प्लान के तहत आपको अनलिमिटेड कॉलिंग व एसएमएस जैसे बेनेफिट्स प्राप्त नहीं होंगे। यह प्लान खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद है, जिनको डेली बेसिस पर ढ़ेर सारे डाटा की अवश्यकता होती है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »