Jio Prepaid Recharge : 899 रुपये के रिचार्ज पर Jio दे रही 700 रुपये के ‘गिफ्ट’, जानें ऑफर

Jio Prepaid Recharge : ये ऑफर कंपनी की 8वीं सालगिरह के मौके पर लाए गए हैं, जिन्‍हें ‘जियो एनिवर्सरी ऑफर’ कहा गया है।

Jio Prepaid Recharge : 899 रुपये के रिचार्ज पर Jio दे रही 700 रुपये के ‘गिफ्ट’, जानें ऑफर

899 रुपये और 999 रुपये के प्लान के अलावा 3599 रुपये के एनुअल प्‍लान पर भी ऑफर मिलेगा।

ख़ास बातें
  • Jio ने किया ऑफर्स का ऐलान
  • तीन रिचार्ज प्‍लान्‍स पर दिए जा रहे ऑफर
  • 700 रुपये तक के फायदे मिलेंगे
विज्ञापन
Jio Anniversary Offer : रिलायंस जियो (Jio) ने अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर्स का ऐलान किया है। ये ऑफर कंपनी की 8वीं सालगिरह के मौके पर लाए गए हैं, जिन्‍हें ‘जियो एनिवर्सरी ऑफर' कहा गया है। कंपनी के मुताबिक, मोबाइल यूजर्स को कुछ चुनिंदा प्रीपेड रिचार्ज प्लान पर ये ऑफर दिए जाएंगे।  899 रुपये और 999 रुपये के प्लान के अलावा 3599 रुपये के एनुअल प्‍लान पर भी ऑफर मिलेगा। कंपनी का कहना है कि कुल 700 रुपये के फायदे जियो यूजर्स को दिए जा रहे हैं। 
 

What is Jio Anniversary Offer

जियो के 899 रुपये, 999 रुपये और 3599 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान पर ग्राहकों को 175 रुपये की कीमत वाले 10 OTT ऐप्स का सब्‍सक्र‍िप्‍शन और 10 GB डेटा दिया जाएगा। इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की होगी। इसके साथ ही जोमैटो (Zomato) की 3 महीने की गोल्ड मेंबरशिप फ्री दी जाएगी। साथ ही आजियो (Ajio) पर 2999 रुपये से ज्‍यादा खरीदारी करने पर 500 रुपये AJIO वाउचर मिलेंगे। 
 

Jio Anniversary Offer Validity 

जियो एनिवर्सरी ऑफर सिर्फ उन यूजर्स के लिए है, जो 5 सिंतबर से 10 सितंबर के बीच मौजूदा प्रीपेड प्‍लान्‍स पर रिचार्ज कराएंगे। कंपनी का कहना है कि उसे अपना नेटवर्क लॉन्च किए हुए 8 साल हो गए हैं। इन वर्षों में जियो, वायरलेस और वायरलाइन दोनों ही क्षेत्रों में मार्केट लीडर बन गई है। कंपनी का कहना है कि उसके पास 13 करोड़ 5G उपभोक्ता हैं और कुल ग्राहकों की संख्‍या 49 करोड़ तक पहुंच गई है। 

कंपनी के मुताबिक, उसने दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे तेज स्टैंड-अलोन 5G नेटवर्क रोलआउट किया है। देश में जितने भी 5G बीटीएस लगे हैं उनमें से 85 फीसदी से ज्‍यादा जियो के हैं। हाल ही में टेलिकॉम कंपनियों ने अपने मोबाइल रिचार्ज को महंगा कर दिया था। इनमें जियो भी शामिल है। 

कंपनी के पास ढेर सारे प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान हैं, लेकिन जियो एनिवर्सरी ऑफर सिर्फ तीन रिचार्ज पर लाया गया है। इसकी शुरुआत 899 रुपये के प्‍लान से होती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »