• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • डेली 3GB डाटा के साथ आते हैं Jio, Airtel और Vi के ये सस्ते रीचार्ज प्लान, जानें कीमत और अन्य बेनेफिट्स

डेली 3GB डाटा के साथ आते हैं Jio, Airtel और Vi के ये सस्ते रीचार्ज प्लान, जानें कीमत और अन्य बेनेफिट्स

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों जैसे Jio, Airtel और Vi के डेली 3 जीबी डाटा प्रदान करने वाले सस्ते प्रीपेड रीचार्ज प्लान की जानकारी देंगे इस लेख के माध्यम से प्रदान करेंगे।

डेली 3GB डाटा के साथ आते हैं Jio, Airtel और Vi के ये सस्ते रीचार्ज प्लान, जानें कीमत और अन्य बेनेफिट्स
ख़ास बातें
  • सभी प्लान की वैलिडिटी 28 दिन तक की है
  • Airtel प्लान के तहत देता है 1 साल का Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन
  • Vi के प्लान में डाटा रोलओवर व नाइट डाटा बेनेफिट शामिल है
विज्ञापन
साल 2022 के साथ COVID-19 का कहर लगातार तीसरी बार कहर बरपाना शुरू कर चुका है। यैलो अलर्ट व नाइट कर्फ्यू के साथ-साथ लॉकडाउन लगने की स्थिति भी मजबूत होती जा रही है। ऐसे में एक बार फिर सभी स्कूल और ऑफिस वर्क-फ्रॉम-होम व स्टडी-फ्रॉम-होम तक सीमित हो गए हैं। स्टडी-फ्रॉम-होम व वर्क-फ्रॉम-होम शुरू होते ही यूज़र्स के बीच डाटा की डिमांड बढ़ने लगती है। हर कोई ऐसे रीचार्ज प्लान की तलाश करता है, जिसमें उन्हें ज्यादा से ज्यादा डाटा एक्सेस प्राप्त हो। कई लोगों को आज के समय में डेली 2GB डाटा पर्याप्त नहीं होता, ऐसे में डेली 3GB डाटा प्रदान कराने वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान उनके लिए बेस्ट साबित होंगे।

आज हम इस लेख के माध्यम से आपको सभी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों जैसे Jio, Airtel और Vi के डेली 3 जीबी डाटा प्रदान करने वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान की जानकारी देंगे। हालांकि, यूज़र्स के बजट का ध्यान रखते हुए हमने कंपनियों के सबसे कम कीमत वाले डेली 3 जीबी डाटा प्लान की ही जानकारी प्रदान की है।
 

Jio

जियो ग्राहकों को सबसे कम कीमत में डेली 3 जीबी डाटा सुविधा प्राप्त करने के लिए कम से कम 419 रुपये का रीचार्ज प्लान एक्टिवेट कराना होगा। यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस लिहाज से ग्राहकों को इस प्लान में कुल 84GB डाटा मिलेगा। डेली डाटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर @ 64 Kbps हो जाती है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग सुविधा और डेली 100 एसएमएस फ्री प्राप्त होते हैं।
 

Airtel

एयरटेल कंपनी का सबसे कम कीमत वाला डेली 3 जीबी डाटा प्रदान करने वाला प्लान 599 रुपये का है, जो कि भले ही 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता हो। लेकिन इस प्लान में कई अन्य काम के और अच्छे बेनेफिट्स शामिल हैं। इस प्लान में ग्राहकों को डेली 3 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और डेली फ्री 100 एसएमएस की सुविधा भी प्लान का हिस्सा है। इन सब के अलावा, प्लान में ग्राहकों को 1 साल तक के लिए Disney+ Hotstar Mobile का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
 

Vi

वीआई के सबसे सस्ता डेली 3 जीबी डाटा प्लान 475 रुपये का है, जिसमें 28 दिन तक की वैलिडिटी मिलती है। डाटा के अलावा, प्लान में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और डेली फ्री 100 एसएमएस बेनेफिट्स शामिल हैं। इन सब के साथ इस प्लान में डाटा रोलओवर व नाइट डाटा बेनेफिट मिलता है। वीकेंड रोलओवर के तहत सोमवार से शुक्रवार तक बचे डाटा का इस्तेमाल आप शनिवार व रविवार को कर सकते हैं। नाइट डाटा में कंपनी आपको रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड फ्री डाटा इस्तेमाल के लिए प्रदान करती है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , daily 3GB data pack, Airtel, Vi, Jio

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »