टेलीकॉम में वर्ल्ड लीडर बन सकता है भारतः ज्योतिरादित्य सिंधिया

सिंधिया का कहना था कि उनके एजेंडा में पूर देश में 4G की उपलब्धता शामिल है। लगभग 1,000 गांवों में लगभग 22,000 टावर्स लगाए जाने बाकी हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 अगस्त 2024 19:04 IST
ख़ास बातें
  • दुनिया में भारत अपनी 4G टेक्नोलॉजी रखने वाले चुनिंदा देशों में शामिल है
  • देश में डेटा की कॉस्ट काफी घटी है
  • भारती एयरटेल और रिलायंस जियो ने 5G नेटवर्क को तेजी से बढ़ाया है

BSNL ने 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान के तहत 15,000 से अधिक 4G साइट्स बनाई हैं

पिछले कुछ वर्षों में टेलीकॉम सेक्टर में भारत ने तेजी से प्रगति की है। कम्युनिकेशंस मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia का मानना है कि 6G के एरिया में दुनिया में भारत अगुवाई कर सकता है। उन्होंने बताया कि इस सेक्टर में कस्टमर्स को विकल्प और क्वालिटी के साथ सर्विस की पेशकश करने वाली इंडस्ट्री, लोकल मैन्युफैक्चरिंग और रिसर्च एंड डिवेलपमेंट ( R&D) को बढ़ाना उनकी मुख्य प्राथमिकताएं हैं। 

एक बिजनेस न्यूजपेपर को दिए इंटरव्यू में सिंधिया ने कहा कि 3G में देश की गति धीमी थी, 4G और 5G में दुनिया के साथ देश चला था और 6G में देश के पास दुनिया में अगुवाई करने की क्षमता है। उन्होंने बताया कि डेटा के 1 GB की कॉस्ट जो कभी 287 रुपये होती थी, वह अब घटकर नौ रुपये हो गई है। यह एक बड़ा बदलाव है। इसके साथ ही सिंधिया का कहना था कि उनके एजेंडा में पूरे देश में 4G की उपलब्धता शामिल है। लगभग 1,000 गांवों में लगभग 22,000 टावर्स लगाए जाने बाकी हैं। ये टावर्स प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के साथ ही भारत संचार निगम लिमिटेड ( BSNL) को भी लगाने हैं। 
Advertisement

उन्होंने बताया कि दुनिया में भारत अपनी 4G टेक्नोलॉजी रखने वाले चुनिंदा देशों में शामिल है। BSNL ने 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान के तहत 15,000 से अधिक 4G साइट्स बनाई हैं। कंपनी की बाद में इन साइट्स को 5G में कन्वर्ट करने की योजना है। हाल ही में टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर BSNL के 5G SIM कार्ड की इमेज शेयर की थी। इससे स्वदेशी टेक्नोलॉजी के साथ BSNL की 5G सर्विस के लॉन्च की तैयारी का संकेत मिला था। सिंधिया ने इसकी 5G एनेबल्ड फोन कॉल का ट्रायल भी किया है। 

पिछले कुछ महीनों में BSNL के सब्सक्राइबर्स की संख्या भी बढ़ी है। हाल ही में सिंधिया ने कहा था कि 'आत्मनिर्भर भारत' के तहत, स्वदेशी टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल वाला 4G नेटवर्क तैयार है और कुछ महीनों में BSNL के जरिए इसकी सर्विस पूरे देश में उपलब्ध होगी। उनका कहना था, "Reliance Jio और Bharti Airtel के 4G नेटवर्क लॉन्च करने पर बहुत से लोगों ने पूछा था कि BSNL क्यों नहीं? यह प्रधानमंत्री का संकल्प था कि अगर हमें सरकारी टेलीकॉम कंपनी के नेटवर्क को डिवेलप करना है तो हम चीन या किसी अन्य देश से इक्विपमेंट का इस्तेमाल नहीं करेंगे।" यह फैसला हुआ था कि एक स्वदेशी टेक्नोलॉजी को डिवेलप किया जाएगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  9. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  9. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.