Idea का नया 93 रुपये वाला पैक, अनलिमिटेड कॉल के साथ डेटा भी

जियो के लॉन्च होने के बाद से ही टेलीकॉम कंपनियों में जबरदस्त जंग छिड़ी और ये लड़ाई अभी भी जारी है। कंपनियां लगातार नए टैरिफ़ लॉन्च कर रही हैं और इनमें सबसे ज़्यादा संख्या कम कीमत वाले रीचार्ज पैक की है।

Idea का नया 93 रुपये वाला पैक, अनलिमिटेड कॉल के साथ डेटा भी
ख़ास बातें
  • नए पैक की वैधता 10 दिन है
  • आइडिया के 93 रुपये वाले पैक में अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलती है
  • इस पैक में 1 जीबी डेटा भी मिलता है
विज्ञापन
जियो के लॉन्च होने के बाद से ही टेलीकॉम कंपनियों में जबरदस्त जंग छिड़ी और ये लड़ाई अभी भी जारी है। कंपनियां लगातार नए टैरिफ़ लॉन्च कर रही हैं और इनमें सबसे ज़्यादा संख्या कम कीमत वाले रीचार्ज पैक की है। आइडिया सेल्युलर ने 93 रुपये वाला एक नया प्रीपेड पैक लॉन्च कर दिया है। यह पैक अनलिमिटेड कॉल की सुविधा के साथ आता है। इसके अलावा डेटा की सुविधा भी ग्राहकों को मिलेगी। बता दें कि हाल ही में एयरटेल ने भी 93 रुपये का एक प्रीपेड पैक लॉन्च किया है। आइडिया की तैयारी इस नए 93 रुपये वाले पैक के जरिए जियो के 98 रुपये वाले पैक को चुनौती देने की है। आइडिया के इस नए पैक को कंपनी की साइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

आइडिया के 93 रुपये वाले पैक में मिलने वाले फायदों की बात करें तो, आइडिया ग्राहकों को 1 जीबी 4जी/3जी/2जी डेटा मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड लोकल/एसटीडी कॉल और इनकमिंग रोमिंग कॉल की भी सुविधा है। हालांकि, इस रीचार्ज पैक में ग्राहकों को आउटगोइंग रोमिंग कॉल की सुविधा नहीं मिलेगी। नए पैक की वैधता 10 दिन है।  
 
idea 93 rupee pack

मुफ्त कॉल की बात करें तो ये सीमित मिनट के साथ आती हैं। यूज़र एक दिन में 250 मिनट और एक सप्ताह में 1,000 मिनट तक ही कॉल कर पाएंगे। इसके अलावा, यूज़र एक हफ्ते में 100 से ज़्यादा अलग-अलग नंबर पर कॉल नहीं कर सकते। एक बार यह लिमिट खत्म होने के बाद, यूज़र को 1 पैसा प्रति सेकेंड का शुल्क देना होगा।

आइडिया के 93 रुपये वाले पैक की सीधी चुनौती एयरटेल के 93 रुपये वाले और जियो के 98 रुपये वाले पैक से है। एयरटेल के 93 रुपये वाले पैक में 1 जीबी 4जी/3जी, अनलिमिटेड लोकल/एसटीडी कॉल, इनकमिंग रोमिग कॉल और 100 एसएमएस हर रोज़ मिलते हैं। एयरटेल के पैक की वैधता भी 10 दिन है।

बात करें जियो के 98 रुपये वाले पैक की तो इसकी वैधता 14 दिन है। और यूज़र को 150 एमबी प्रतिदिन के हिसाब से कुल 2.1 जीबी डेटा मिलता है। वहीं अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉल की सुविधा और 140 एसएमएस भी मुफ्त मिलते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , idea, idea 93 rupee pack
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  2. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  3. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  4. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  5. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  6. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  7. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  8. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  9. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  10. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »