जीएसएम ग्राहकों की संख्या अप्रैल में घटकर 77 करोड़ पर आई

जीएसएम ग्राहकों की संख्या अप्रैल में घटकर 77 करोड़ पर आई
विज्ञापन
देश में जीएसएम मोबाइल ग्राहकों की संख्या अप्रैल में 2.14 लाख घटकर 77.37 करोड़ रह गई। उद्योग संगठन सेल्युलर आपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने कहा है कि वीडियोकॉन और आइडिया सेल्युलर के ग्राहकों की संख्या घटने से जीएसएम कनेक्शनों की संख्या कम हुई है।

माह के दौरान वीडियोकॉन ने 14.09 लाख ग्राहक गंवाए जबकि आइडिया के कनेक्शनों की संख्या में 3.87 लाख की कमी आई। इन कंपनियों के ग्राहकों की संख्या घटकर क्रमश: 51.54 लाख और 17.46 लाख पर आ गईं।

समीक्षाधीन अवधि में टेलीनॉर के ग्राहक 25,496 घटे। वीडियोकॉन ने पहले ही छह सर्किलों में अपना स्पेक्ट्रम भारती एयरटेल को बेचने के सौदे की घोषणा की है। मार्च के अंत तक जीएसएम ग्राहकों की संख्या 77.39 करोड़ थी। माह के दौरान भारती एयरटेल के ग्राहकों की संख्या 9.78 लाख बढ़कर 25.22 करोड़ हो गई। उसकी बाजार हिस्सेदारी 32.60 प्रतिशत रही।

वोडाफोन के ग्राहकों की संख्या समीक्षाधीन महीने में 46,660 बढ़कर 19.79 करोड़ हो गई। उसकी बाजार हिस्सेदारी 25.59 प्रतिशत रही। एयरसेल के उपभोक्ताओं की संख्या 5.72 लाख की बढ़ोतरी के साथ 8.76 करोड़ री। सरकारी कंपनी एमटीएनएल के ग्राहकों की संख्या इस दौरान 10,091 बढ़ी।

सीओएआई ने बीएसएनएल, रिलायंस कम्युनिकेशंस तथा टाटा टेलीसर्विसेज के आंकड़ें नहीं दिए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , GSM, Mobile, BSNL, Idea, Tata
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  2. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  3. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  4. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
  5. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  6. ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात-घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो
  7. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  8. Huawei Nova 16s लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  9. Vivo T5 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »