New SIM Verification Rules: नए सिम कार्ड के लिए सरकार ने बदले नियम, जानें सबकुछ

टेलीकम्युनिकेशन डिपार्टमेंट ने घोषणा की है कि अब बल्क सिम कार्ड जारी नहीं किए जाएंगे।

New SIM Verification Rules: नए सिम कार्ड के लिए सरकार ने बदले नियम, जानें सबकुछ

मोबाइल फोन के लिए SIM वैरीफिकेशन को लेकर सरकार ने नए नियम लागू कर दिए हैं।

ख़ास बातें
  • व्यापारियों को पुलिस,और बायोमीट्रिक वैरीफिकेशन भी करवाना होगा।
  • व्यापारियों के लिए सरकार ने 12 महीने का समय दिया है।
  • व्यक्ति एक आईडी पर 9 सिम कार्ड कनेक्शन ले सकता है।
विज्ञापन
मोबाइल फोन के लिए SIM वैरीफिकेशन को लेकर सरकार ने नए नियम लागू कर दिए हैं। अब बल्क सिम जारी करने का प्रावधान खत्म कर दिया गया है। जो डीलर सिम कार्ड बेचते हैं, उन्हें भी अब सिम कार्ड का वैरीफिकेशन करवाना होगा। साइबर फ्रॉड, और फ्रॉड कॉल्स को रोकने के मकसद से सरकार द्वारा यह कदम उठाया गया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी है। 

दूरसंचार मंत्रालय ने फ्रॉड को रोकने के चल रहे उपायों के तहत 52 लाख कनेक्शन ब्लॉक कर दिए हैं। ये वे कनेक्शन थे जो धोखाधड़ी का तरीका अपनाकर लिए गए थे। साथ ही 67 हजार डीलर्स को भी सरकार ने ब्लैकलिस्ट किया है, जिनके द्वारा ये कनेक्शन जारी किए गए थे। NDTV के अनुसार, मंत्री ने बताया कि World Telecom Day पर उन्होंने कस्टमर के हितों के लिए तीन नए सुधार पेश किए हैं। इनमें Central Equipment Identity Register, Know Your Mobile और ASTR शामिल हैं। तो अगर आप भी नया सिम खरीदने वाले हैं, या एक व्यापारी हैं जो सिम कार्ड बेचते हैं, तो सिम कार्ड वैरीफिकेशन से जुड़े ये नए नियम जरूर देख लें- 

व्यापारियों के लिए भी वैरीफिकेशन जरूरी
SIM कार्ड बेचने वाले व्यापारियों को अब पुलिस वैरीफिकेशन के साथ ही बायोमीट्रिक वैरीफिकेशन भी करवाना होगा। साथ ही रजिस्ट्रेशन भी अनिवार्य कर दिया गया है। इसकी जिम्मेदारी टेलीकॉम ऑपरेटर की होगी, जो व्यापारियों का वैरीफिकेशन सुनिश्चित करेगा। अगर यह नियम नहीं माना जाता है तो सरकार ने इसके लिए 10 लाख रुपये के जुर्माने का प्रावधान किया है। 

वैरीफिकेशन के लिए 12 महीने का समय
वर्तमान में सिम कार्ड बेचने वाले व्यापारियों के लिए सरकार ने 12 महीने का समय दिया है जिसमें वह अपना वैरीफिकेशन करवा सकते हैं और रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। सरकार इस कदम की मदद से धोखेबाज व्यापारियों को पहचानने, उन्हें ब्लैकलिस्ट करने और सिस्टम से बाहर करने की कोशिश करेगी। 

डेमोग्राफिक डेटा होगा कलेक्ट
अगर कस्टमर किसी पुराने नम्बर पर नया सिम कार्ड खरीदने जा रहा है तो आधार पर छपे QR कोड की स्कैनिंग की जाएगी, जिसके आधार पर कस्टमर का डेमोग्राफिक डेटा दर्ज किया जाएगा। 

बल्क सिम कार्ड नहीं होंगे जारी
टेलीकम्युनिकेशन डिपार्टमेंट ने घोषणा की है कि अब बल्क सिम कार्ड जारी नहीं किए जाएंगे। इसकी जगह पर बिजनेस कनेक्शन का प्रावधान लाया गया है। हालांकि यहां सरकार की ओर से साफ किया गया है कि कोई व्यक्ति एक आईडी पर 9 सिम कार्ड कनेक्शन ले सकता है। इसके अलावा, अगर कोई व्यक्ति सिम कार्ड बंद करवाता है तो वह मोबाइल नम्बर नए कस्टमर को 90 दिनों के बाद जारी किया जाएगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »