656 मोबाइल सिम कार्ड केवल एक ID पर थे लिंक!

अगर आप भी अपने आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबरों के बारे में जानना चाहते हैं तो DoT के संचार साथी पोर्टल की मदद ली जा सकती है।

656 मोबाइल सिम कार्ड केवल एक ID पर थे लिंक!

एक आइडेंटिटी कार्ड पर कई सिम कार्ड इश्‍यू होना बड़ी समस्‍या है।

ख़ास बातें
  • आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से सामने आया मामला
  • एक शख्‍स ने कई सिम कार्ड एक आईडी पर बेच दिए
  • ऑफर के नाम पर बेचे गए थे सिम कार्ड
विज्ञापन
एक आइडेंटिटी कार्ड पर कई सिम कार्ड इश्‍यू होना बड़ी समस्‍या है। लोग शिकायत करते हैं कि उनके आईडी कार्ड पर किसी और के पास भी सिम हो सकता है। अब आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से सामने आए मामले ने चौंका दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, वहां एक फोटो आइडेंटिटी के साथ 658 सिम कार्ड इशू किए गए थे। इसी तरह के मामले आसपास के इलाकों में भी सामने आए। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि आपके आइडेंडिटी कार्ड मसलन- आधार कार्ड पर कितने सिम कार्ड रजिस्‍टर्ड हैं। 

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, सूर्यरावपेटा पुलिस से जानकारी मिली है कि दूरसंचार विभाग (DOT) ने एक याचिका में आरोप लगाया कि गुनाडाला में एक ही फोटो आइडेंटिटी के साथ 658 सिम कार्ड इशू किए गए थे। इसी तरह से आसपास के इलाके में 150 और सिम कार्ड एक आइडेंटिटी पर जारी हुए थे। 

रिपोर्ट कहती है कि सभी सिम कार्ड पोलुकोंडा नवीन के नाम पर रजिस्‍टर्ड थे। बताया गया है कि वह शख्‍स मोबाइल शॉप्‍स और बाकी कियोस्क पर सिम बेचता है। वहां से कोई भी सिम कार्ड खरीद सकता है। शहर के कई लोगों को सिम कार्ड बेचे गए थे, जिनमें से कई उनका इस्‍तेमाल नहीं कर रहे हैं। 

लोकल पुलिस ऑफ‍िसर के हवाले से रिपोर्ट में लिखा गया है कि ऐसे सिम कार्ड ऑफर के साथ बेचे जाते हैं और बाद में लोगों ने सिम कार्ड का इस्‍तेमाल करना बंद कर दिया था। सॉफ्टवेयर जांच से बाद में पता चला कि एक सिम कार्ड डिस्‍ट्रीब्‍यूटर था, जिस पर सैकड़ों सिम कार्ड रजिस्‍टर्ड थे और उसने उन सभी को बेच दिया। 

बहरहाल, अगर आप भी अपने आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबरों के बारे में जानना चाहते हैं तो DoT के संचार साथी पोर्टल की मदद ली जा सकती है। इससे जुड़े ‘टेलीकॉम एनालिटिक्स फॉर फ्रॉड मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन' (TAFCOP) नाम के पोर्टल पर यह पता लगाया जा सकता है। 
 

ऐसे पता लगाएं आधार से जुड़े मोबाइल नंबर 

  • https://tafcop.dgtelecom.gov.in/ पर जाएं 
  • मोबाइल नंबर डालें और ओटीपी हासिल करें 
  • ओटीपी डालकर नीचे सबमिट पर क्लिक करें
  • आपके आधार कार्ड के साथ रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर दिखाई देंगे

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »