BSNL ‘Work@Home’ ब्रॉडबैंड प्लान का फायदा अब 26 जुलाई तक

BSNL के सभी लैंडलाइन सब्सक्राइबर्स को Work@Home के तहत प्रतिदिन हाई-स्पीड 5 जीबी डेटा दिया जाता है, जिसमें उन्हें 10 एमबीपीएस डाउनलोड स्पीड मिलती है।

BSNL ‘Work@Home’ ब्रॉडबैंड प्लान का फायदा अब 26 जुलाई तक

लॉकडाउन के दौरान लॉन्च हुआ था Work@Home प्रमोशनल ब्रॉडबैंड प्लान

ख़ास बातें
  • लैंडलाइन यूज़र्स के लिए Work@Home प्रमोशनल ब्रॉडबैंड प्लान मुफ्त
  • 299 रुपये के ब्रॉडबैंड प्लान में मिलता है 50 जीबी डेटा
  • 491 रुपये के ब्रॉडबैंड प्लान में मिलता है 120 जीबी डेटा
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने Work@Home ब्रॉडबैंड प्लान में विस्तार का ऐलान किया है और इसके अलावा कंपनी ने अपने दो पुराने 299 रुपये और 491 रुपये के ब्रॉडबैंड प्लान को दोबारा लॉन्च किया है। कंपनी का Work@Home प्रमोशनल ब्रॉडबैंड प्लान मार्च में लॉन्च किया गया था, जिसका उद्देश्य कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान बीएसएनएल लैंडलाइन ग्राहकों को मुफ्त में इंटरनेट कनेक्शन देना था। हालांकि, बाद में इस प्लान को मई तक एक्सटेंड कर दिया गया और अब एक बार फिर इस प्लान को जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा 299 रुपये और 491 रुपये वाले प्रमोशनल ब्रॉडबैंड प्लान भी 25 सितंबर तक के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं।

Work@Home plan की जानकारी देते हुए BSNL Chennai साइट पर एक सर्कुलर ज़ारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि इस ब्रॉडबैंड प्लान का विस्तार अब 26 जुलाई तक कर दिया गया है। आपको बता दें, इस प्लान के तहत बीएसएनएल के सभी लैंडलाइन सब्सक्राइबर्स को प्रतिदिन हाई-स्पीड 5 जीबी डेटा दिया जाता है, जिसमें उन्हें 10 एमबीपीएस डाउनलोड स्पीड मिलती है। हालांकि, 5 जीबी डेटा से ज्यादा का उपयोग करने के बाद यह स्पीड 1Mbps तक घट जाती है। इस प्लान में ग्राहकों को फ्री ईमेल आइडी के साथ 1 जीबी तक की स्टोरेज स्पेस मिलती है। इसके अलावा इस प्लान के लिए आपको कोई अतिरिक्त शुल्क व सिक्योरिटी डिपॉज़िट भी नहीं भरना पड़ता। कॉलिंग के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है, कॉलिंग चार्ज लैंडलाइन प्लान के मुताबिक लगाया जाएगा।

बीएसएनएल का 299 रुपये और 491 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान पिछले साल दिसंबर में प्रमोशनल बेसिस पर लॉन्च किया गया था। लेकिन अब एक बार फिर इस प्लान को पेश किया गया है, जिसकी उपलब्धता 90 दिनों तक की होगी। पहले जब इस प्लान को लॉन्च किया गया था, तब इसकी वैधता 25 मार्च तक थी।

BSNL Chennai द्वारा सर्कुलर ज़ारी किया गया है, जिसमें जानकारी दी गई है कि इन दोनों प्लान को फिर से पेश किया गया है जिसकी शुरुआत 27 जून से हो गई है और ये 90 दिनों तक वैध रहेंगे। कंपनी ने प्रमोशनल ऑफर डेडलाइन के साथ इन दोनों प्लान को वेबसाइट पर 25 सितंबर तक लिस्ट किया है। यह प्लान केवल अंडमान और निकोबार को छोड़कर सभी सर्कल्स में लाइव हो चुके हैं। कुछ सर्कल्स में इस प्लान की वैधता 24 सितंबर के साथ लिस्ट है।
 

प्लान बेनेफिट्स

299 रुपये वाले BSNL Broadband Plan या 50GB_CUL Plan में सब्सक्राइबर्स को 20 एमबीपीएस की स्पीड से 50 जीबी मुफ्त डेटा मिलेगा। डेटा सीमा पूरी हो जाने के बाद ग्राहक 1 एमबीपीएस की स्पीड से डेटा पाएंगे। इस प्लान में हर नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल की सुविधा होगी। आईएसडी कॉल के लिए 1.1 मिनट प्रति यूनिट की दर से शुल्क लगेगा। BSNL का कहना है कि वह नए ब्रॉडबैंड कनेक्शन के लिए 500 रुपये की राशि सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर लेगी। प्रमोशन के तौर पर पेश किया गया 299 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान 6 महीने के लिए उपलब्ध है। इसके बाद यूज़र्स को 2GB CUL प्लान पर अपग्रेड कर दिया जाएगा, जिसका शुल्क 399 रुपये प्रति माह है। 2GB CUL प्लान में ग्राहकों को हर दिन 8 एमबीपीएस की स्पीड से 2 जीबी डेटा मिलता है।

491 रुपये वाले BSNL ब्रॉडबैंड प्लान को 120GB_CUL Plan के नाम से जाना जाता है। इसमें 20 एमबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट मिलता है। इस दौरान कुल 120 जीबी डेटा मिलेगा। डेटा सीमा खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट की स्पीड 1 एमबीपीएस हो जाएगी। 299 रुपये वाले प्लान की तरह यह प्लान भी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सुविधा के साथ आता है। इसके बाद ग्राहकों को 3GB CUL Plan पर शिफ्ट कर दिया जाएगा जिसमें 499 रुपये प्रति महीने का शुल्क है। 3GB CUL Plan में 8 एमबीपीएस की स्पीड से हर दिन 3 जीबी डेटा मिलेगा। बीएसएनएल की वेबसाइट पर दोनों प्लान लाइव हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  2. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  3. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  4. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  5. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  6. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  8. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  9. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  10. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »