BSNL ने 19 मई तक बढ़ाई ‘Work@Home’ ब्रॉडबैंड प्लान की समयसीमा

बीएसएनएल लैंडलाइन सब्सक्राइबर्स यह नया ब्रॉडबैंड प्लान 1800-345-1504 टोल-फ्री नंबर पर कॉल करके प्राप्त कर सकते हैं।

BSNL ने 19 मई तक बढ़ाई ‘Work@Home’ ब्रॉडबैंड प्लान की समयसीमा

BSNL लैंडलाइन ग्राहकों को मिलता है मुफ्त इंटरनेट एक्सेस

ख़ास बातें
  • पहले 19 अप्रैल तक वैध था BSNL का “Work@Home” प्लान
  • अब 19 मई तक रहेगा लागू
  • Coronavirus लॉकडाउन समयसीमा बढ़ने की वजह से लिया गया फैसला
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने “Work@Home” प्रमोशनल ब्रॉडबैंड प्लान की वैधता अब 19 मई तक बढ़ा दी है। यह प्लान पिछले महीने बीएसएनएल लैंडलाइन ग्राहकों को मुफ्त में इंटरनेट कनेक्शन देने के लिए लॉन्च किया गया था। इस प्लान में बीएसएनएल के सभी लैंडलाइन सब्सक्राइबर्स को प्रति दिन हाई-स्पीड 5 जीबी डेटा दिया जाता है, जिसमें उन्हें 10 एमबीपीएस डाउनलोड स्पीड मिलती है। इस प्लान के तहत कंपनी का उद्देश्य कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान लोगों को अपने घरों तक सीमित रखना था। हालांकि, बीएसएनएल का यह प्रमोशनल प्लान पहले केवल 19 अप्रैल तक के लिए ही था। लेकिन लॉकडाउन की समयसीमा बढ़ने के कारण इसे भी आगे बढ़ा दिया गया है।

BSNL Tamil Nadu के अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ऐलान किया गया कि Work@Home प्रमोशनल ब्रॉडबैंड प्लान की वैधता को बढ़ाया जा रहा है। अकाउंट के द्वारा साझा की गई तस्वीर में प्लान की उपलब्धता अब 19 मई तक दिखाई गई है।

 


 

Available across all circles

बीएसएनएल ने अपना यह ब्रॉडबैंड प्लान केवल लैंडलाइन सब्सक्राइबर्स के लिए मार्च में पेश किया था, जिसकी वैधता 19 अप्रैल तक थी। लॉन्च के दौरान यह प्लान बीएसएनएल के सभी सर्कल में उपलब्ध था, केवल अंडमान-निकोबार सर्कल को छोड़कर। पहले लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म होने वाला था, लेकिन सरकार ने इसको 3 मई तक बढ़ा दिया है। यानी कि अब लोगों को 3 मई तक अपने घरों में रहना है। इसे देखते हुए बीएसएनएल ने अपने इस प्लान में भी वृद्धि कर दी है। गौरतलब है कि भारत सरकार द्वारा लगाया गया लॉकडाउन का उद्देश्य लोगों को अपने घरों तक सीमित रखना है और खतरनाक कोरोना वायरस के प्रसार को रोकना है।
 

BSNL Work@Home broadband plan benefits

वर्क फ्रॉम होम ब्राडबैंड प्लान में BSNL अपने ग्राहकों को प्रतिदिन 5 जीबी डेटा देता है, जिसकी स्पीड 10Mbps होती है। हालांकि, 5 जीबी डेटा से ज्यादा का उपयोग करने के बाद यह स्पीड 1Mbps तक घट जाती है। इस प्लान में ग्राहकों को फ्री इमेल आइडी के साथ 1 जीबी तक की स्टोरेज स्पेस मिलती है। इसके अलावा इस प्लान के लिए आपको कोई अतिरिक्त शुल्क व सिक्योरिटी डिपॉज़िट भी नहीं भरना। कॉलिंग के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है, कॉलिंग चार्ज लैंडलाइन प्लान के मुताबिक लगाया जाएगा।

बीएसएनएल लैंडलाइन सब्सक्राइबर्स यह नया ब्रॉडबैंड प्लान 1800-345-1504 टोल-फ्री नंबर पर कॉल करके प्राप्त कर सकते हैं।

टेलीकॉम फोकस OnlyTech की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक यह समयसीमा केवल बीएसएनएल तमिलनाडु द्वारा बढ़ाई गई है। हालांकि, Gadgets 360 ने स्वतंत्र रूप से यह पुख्ता किया कि यह एक्सटेंशन बीएसएनएल के सभी सर्कल में लागू है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  3. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  6. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  7. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  8. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  9. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  10. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »