BSNL का मुफ्त ‘Work@Home’ और 499 रुपये वाला भारत फाइबर प्लान अब दिसंबर तक उपलब्ध

वर्क@होम ब्रॉडबैंड प्लान में 5 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है। इसमें 10Mbps तक डाउनलोड स्पीड मिलती है। कोटा पूरा होने के बाद, स्पीड 1Mbps तक गिर जाती है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 17 सितंबर 2020 12:22 IST
ख़ास बातें
  • BSNL ने घर से काम करने वालों के लिए पेश किया था मुफ्त वर्क@होल प्लान
  • 499 रुपये भारत फाइबर प्लान की उपलब्धता को भी बढ़ाया गया
  • दोनों प्लान की उपलब्धता को दिसंबर तक बढ़ाया गया है

BSNL ने अपने एक भारत फाइबर प्लान की उपलब्धता को भी बढ़ाया है

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने वर्क @ होम प्रमोशनल ब्रॉडबैंड प्लान की उपलब्धता बढ़ा दी है जो बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपने लैंडलाइन ग्राहकों को इंटरनेट की सुविधा प्रदान करता है। यह प्लान अब 8 दिसंबर तक उपलब्ध है। यह विशेष रूप से उन बीएसएनएल लैंडलाइन ग्राहकों के लिए है जिनके पास ब्रॉडबैंड कनेक्शन नहीं है। वर्क @ होम ब्रॉडबैंड प्लान के साथ, बीएसएनएल ने 499 रुपये भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान की उपलब्धता को भी बढ़ाया है, जिसका नाम 300GB Plan CS337 है। इस प्लान की उपलब्धता को 12 दिसंबर तक बढ़ाया गया है। हालांकि, यह ब्रॉडबैंड प्लान चुनिंदा सर्किलों तक ही सीमित है।

बीएसएनएल द्वारा चेन्नई साइट पर पोस्ट किए गए एक सर्कुलर के अनुसार, अंडमान और निकोबार को छोड़कर, सभी सर्किलों में 8 दिसंबर तक वर्क @ होम प्रमोशनल ब्रॉडबैंड प्लान को बढ़ा दिया गया है। मार्च में 90 दिनों के लिए मुफ्त इंटरनेट देने वाले इस प्लान को शुरू किया गया था।
Advertisement

वर्क@होम ब्रॉडबैंड प्लान में 5 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है। इसमें 10Mbps तक डाउनलोड स्पीड मिलती है। कोटा पूरा होने के बाद, स्पीड 1Mbps तक गिर जाती है।

प्रोमोशन प्लान के तहत इंटरनेट एक्सेस प्रदान करने के लिए बीएसएनएल ग्राहकों से कोई इंस्टॉलेशन या सेवा शुल्क नहीं ले रही है। हालांकि, ग्राहकों को ब्रॉडबैंड अनुभव का लाभ उठाने के लिए अपने स्वयं के मॉडम या सीपीई का इस्तेमाल करना होगा। यह प्लान एक्टिवेशन की तारीख से एक महीने के लिए उपलब्ध होता है।
Advertisement

OnlyTech के अनुसार, BSNL का कहना है कि "प्रचार की अवधि समाप्त होने के बाद, इस प्लान को इस्तेमाल कर रहे ग्राहकों को नियमित ब्रॉडबैंड प्लान पर माइग्रेट कर दिया जाएगा।"
Advertisement

वर्क@होम प्लान की उपलब्धता बढ़ाने के अलावा, TelecomTalk के मुताबिक, बीएसएनएल ने कोलकाता, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में भारत फाइबर ग्राहकों के लिए 300GB Plan CS337 की उपलब्धता को 12 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। यह प्लान पिछले दिसंबर में 90-दिनों की प्रचार अवधि के तहत शुरू किया गया था, हालांकि इसके बाद से इस प्लान को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।

300GB Plan CS337 में असीमित लोकल और एसटीडी कॉल के साथ, एक महीने के लिए 40Mbps की स्पीड और 300 जीबी डेटा मिलता है। प्लान में दिए जाने वाले डेटा के खत्म होने के बाद स्पीड घट कर 1Mbps हो जाती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.