BSNL शुरू करने जा रहा VoWi-Fi टेक्नोलॉजी, बिना नेटवर्क भी कॉल कर पाएंगे ग्राहक

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) एक पायलट पहल के तहत वॉयस ओवर वाई-फाई (VoWi-Fi) की शुरुआत करने जा रही है।

BSNL शुरू करने जा रहा VoWi-Fi टेक्नोलॉजी, बिना नेटवर्क भी कॉल कर पाएंगे ग्राहक

Photo Credit: BSNL

VoWi-Fi टेक्नोलॉजी IMS कोर पर चलती है।

ख़ास बातें
  • VoWi-Fi के लिए BSNL के पायलट ट्राई दो जोन में चल रहे हैं।
  • VoWi-Fi का परफॉर्मेंस इनडोर और लो सिग्नल एरिया में काफी बेहतर रहा है।
  • BSNL की VoWi-Fi सर्विस ग्राहकों के लिए उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन

सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) एक पायलट पहल के तहत वॉयस ओवर वाई-फाई (VoWi-Fi) की शुरुआत करने जा रही है। इसके अलावा जल्द ही महिलाओं और छात्रों के लिए भी स्पेशल प्लान शुरू किए जाएंगे। अन्य निजी कंपनियों द्वारा VoWi-Fi सर्विस पहले से दी जा रही है और अब बीएसएनएल द्वारा इस सर्विस के शुरू किए जाने के बाद ग्राहकों को ज्यादा सुविधा मिलेगी। आइए बीएसएनएल के प्लान और नई सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

ईटी टेलीकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, BSNLके प्रेसिडेंट ए रॉबर्ट जेरार्ड रवि ने बताया कि VoWi-Fi के लिए पायलट दो जोन में चल रहे हैं। अब तक इनडोर व लो सिग्नल वाले एरिया में इसका परफॉर्मेंस काफी बेहतर रहा है। फाइनल मंजूरी मिलने तक जल्द ही यह सर्विस ग्राहकों के लिए उपलब्ध हो जाएगी। अगर किसी ग्राहक के पास 4G सिम है और सिग्नल नहीं है तो भी वह VoWi-Fi पर कॉल कर सकता है। हालांकि, सिर्फ BSNL ग्राहक होना जरूरी है। इसके अलावा आने वाले समय में जल्द ही महिलाओं और बच्चों के लिए एक नया प्लान शुरू करने का इरादा है जो कि कंपनी के प्राथमिक लक्ष्यों में से एक है। कंपनी ने हाल ही में कई ऑफर भी शुरू किए हैं, जिनमें 1 रुपये का फ्रीडम प्लान भी शामिल है। यह प्लान नए ग्राहकों को BSNL 4G नेटवर्क ट्राई करने की सुविधा प्रदान करता है।

VoWi-Fi क्या है?

VoWi-Fi टेक्नोलॉजी आईपी मल्टीमीडिया सबसिस्टम (IMS) कोर पर चलती है और वाई-फाई को एक्सेस नेटवर्क के तौर पर उपयोग करके पैकेट वॉयस सर्विस प्रदान करती है। यानी कि अगर वायरलेस कवरेज खराब है तो भी इसका उपयोग कॉल करने के लिए किया जा सकता है। यह टेक्नोलॉजी यूजर्स को फोन को वाई-फाई से कनेक्ट होने पर इंटरनेट पर कॉल करने देती है। इससे यूजर्स उन जगहों पर भी कॉल कर सकते हैं जहां मोबाइल सिग्नल नहीं आ रहा है। 

खराब नेटवर्क में भी कर पाएंगे कॉल

पायलट प्रोजेक्ट के तहत यह सर्विस फिलहाल कुछ BSNL जोन के ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध है। वाई-फाई कॉलिंग सपोर्ट करने वाले मोबाइल पर इस सर्विस की कंपेटिबिलिटी की टेस्टिंग की जा चुकी है। सरकारी कंपनी इस कदम से निजी सेक्टर की कंपनियों जो पहले से ही VoWi-Fi सेवा दे रही हैं जैसे कि Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea को टक्कर देने के लिए तैयार हो जाएगी। इस नई सर्विस से घर के अंदर या लो नेटवर्क वाले जोन में रहने वाले ग्राहकों को काफी मदद मिलेगी। VoWi-Fi के लॉन्च से BSNL की स्थिति मजबूत होने के साथ कवरेज बेहतर होने और ग्राहक अनुभव में सुधार होने की उम्मीद है।

छात्रों और महिलाओं के लिए स्पेशल प्लान

टेलीकॉम कंपनी अब छात्रों और किसानों पर फोकस करते हुए प्रमोशनल ऑफर पेश करना चाहती है, जिसमें स्पेशल डिस्काउंट जैसे रिचार्ज ऑफर शामिल हैं जो कि ग्राहक बेस बढ़ाने में मदद करते हैं। BSNL महिलाओं और छात्रों के लिए स्पेशल प्लान लॉन्च करने का भी प्लान बना रहा है जिसमें ज्यादा टॉकटाइम और वैधता मिलेगी। फिलहाल इस प्लान पर काम चल रहा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, Student Plan, Women Plan
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »