BSNL ने अपने 29 रुपये और 47 रुपये वाले प्रीपेड में किए बदलाव

47 रुपये वाले BSNL Prepaid Plan की नई वैधता 7 दिनों की हो गई है। इस प्लान की वैधता पहले 9 दिनों की थी। हालांकि, इस प्लान के साथ मिलने वाले फायदे में कोई बदलाव नहीं है।

BSNL ने अपने 29 रुपये और 47 रुपये वाले प्रीपेड में किए बदलाव

BSNL

ख़ास बातें
  • 29 रुपये वाले प्लान की वैधता 7 दिनों से कम करके 5 दिन कर दी गई है
  • Airtel और Jio ने अपने प्रीपेड टैरिफ प्लान को महंगे करने का ऐलान किया
  • BSNL कोलकाता की वेबसाइट पर 192 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अभी भी एक्टिव
विज्ञापन
Bharat Sanchar Nigam Limited ने अपने दो सस्ते प्रीपेड प्लान में कुछ बदलाव किए हैं। 29 रुपये और 47 रुपये वाले BSNL प्रीपेड को 9 दिनों तक की वैधता के साथ उतारा गया था। कंपनी ने दोनों ही प्लान की वैधता कम कर दी है। खबर है कि बीएसएनएल ने चुनिंदा सर्कल में 7 रुपये, 9 रुपये और 192 रुपये वाले प्रीपेड प्लान बंद कर दिए हैं। गौर करने वाली बात है कि अभी कुछ दिन पहले ही Airtel और Reliance Jio ने अपने प्रीपेड टैरिफ प्लान को महंगे करने का ऐलान किया था।

बीएसएनएल हरियाणा वेबसाइट के मुताबिक, 29 रुपये वाले प्लान की वैधता 7 दिनों से कम करके 5 दिन कर दी गई है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, 1 जीबी डेटा और 300 एसएमएस मिलते हैं।

47 रुपये वाले BSNL Prepaid Plan की नई वैधता 7 दिनों की हो गई है। इस प्लान की वैधता पहले 9 दिनों की थी। हालांकि, इस प्लान के साथ मिलने वाले फायदे में कोई बदलाव नहीं है। अनलिमिटेड कॉल (250 मिनट प्रति मिनट) और 1 जीबी डेटा की सुविधा बरकरार है।

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, बीएसएनएल ने अपने 7 रुपये, 9 रुपये और 192 रुपये वाले प्लान को वापस ले लिया है। 7 रुपये वाले बीएसएनएल प्रीपेड प्लान में एक दिन के लिए 1 जीबी डेटा मिलता था। 9 रुपये वाले प्लान में 1 दिन के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और 100 एसएमएस भेजने की सुविधा मिलती थी। वहीं, 192 रुपये वाले प्लान में 187 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के ही फायदे मिलते हैं। यह पर्सनलाइज़्ड रिंगबैक टोन के साथ आता है।

बीएसएनएल द्वारा इन प्रीपेड प्लान में किए गए बदलाव को हम निजी तौर पर वैरिफाई नहीं कर पाए। क्योंकि बीएसएनएल कोलकाता की वेबसाइट पर 192 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अभी भी एक्टिव है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »