BSNL के प्रीपेड ग्राहकों के लिए ऑफ़र की बरसात

रिलायंस जियो ने जबसे इंडस्ट्री में कदम रखा है, तभी से एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया जैसी प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर ने अपने डेटा प्राइस कम कर दिए हैं। और अपने ग्राहकों को दूसरी कंपनी की तरफ़ जाने से रोकने के लिए कंपनियों ने लुभावने ऑफर पेश किए।

BSNL के प्रीपेड ग्राहकों के लिए ऑफ़र की बरसात
ख़ास बातें
  • बीएसएनएल 78 व 198 रुपये के प्लान पर डबल डेटा ऑफर दे रही है
  • इंडिपेंडेस डे ऑफर 20 अगस्त तक चलेगा
  • 561 रुपये के प्लान में 60 दिन के लिए 1 जीबी डेटा मिलेगा
विज्ञापन
रिलायंस जियो ने जबसे इंडस्ट्री में कदम रखा है, तभी से एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया जैसी प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर ने अपने डेटा प्राइस कम कर दिए हैं। और अपने ग्राहकों को दूसरी कंपनी की तरफ़ जाने से रोकने के लिए कंपनियों ने लुभावने ऑफर पेश किए। सरकारी कंपनी बीएसएनएल भी ऐसा ही कर रही है और अब टेलीकॉम प्रोवाइडर ने स्वतंत्रता दिवस, ओणम और दूसरे मौकों को ध्यान में रखते हुए अपने सब्सक्राइबर के लिए नए ऑफर लॉन्च किए हैं।

Independence Day ऑफर के तहत, बीएसएनएल ने 20 रुपये, 40 रुपये, 60 रुपये और 80 रुपये के कम कीमत वाले रीचार्ज पर फुल टॉक-टाइम का ऐलान किया है। इसके अलावा 120 रुपये, 160 रुपये और 220 रुपये के रीचार्ज पर क्रमशः 130 रुपये, 180 रुपये और 220 रुपये का टॉक टाइम मिलेगा।

डेटा की बात करें तो, 78 रुपये वाले प्लान में पांच दिन के लिए 1 जीबी डेटा मिलेता है। बहरहाल, अब इस प्लान में 2 जीबी डेटा मिलेगा। इसी तरह 198 रुपये के प्लान में 28 दिनों के लिए 1 जीबी डेटा की जगह 2 जीबी डेटा मिलेगा। 291 रुपये वाले प्लान में डबल डेटा यानी अब 4.4 जीबी डेटा और 561 रुपये के प्लान में 60 दिन के लिए 10 जीबी डेटा मिलेगा। ये दोनों ऑफर 20 अगस्त तक वैध हैं और सिर्फ प्रीपेड सब्सक्राइबर ही इनका फ़ायदा ले सकते हैं।

ये सभी प्लान व अलग-अलग प्लान के दूसरे वॉयस/एसएमएस, स्पेशल टैरिफ़ वाउचर (एसटीवी) और कॉम्बो वाउचर, नेशनल रोमिंग के दौरान भी सभी यूज़र के लिए लागू रहेंगे। इसका ऐलान भी बीएसएनएल के इंडिपेंडेंस डे ऑफर के तहत किया गया और 15 अगस्त से बीएसएनएल के नेटवर्क वाले सभी एरिया में ये प्लान प्रभावी हो गए हैं।

बीएसएनएल बोर्ड के डायरेक्टर, आर.के. मित्तल ने एक बयान में कहा, ''सैनिकों, पेशेवरों, कारोबारियों और छात्रों को इस स्कीम के तहत ज़्यादा फ़ायदा मिलेगा।''

इसके अलावा, ओणम के मौके पर एक लिमिटेड पीरियड ऑफर भी लॉन्च किया गया है। इस प्लान को ओणम प्लान का नाम दिया है और यह सिर्फ केरल के सब्सक्राइबर के लिए ही है। प्लान की कीमत 44 रुपये है और इसके तहत नए ग्राहकों को, पहले 30 दिन के लिए 500 एमबी डेटा, बीएसएनएल से बीएसएनएल नेटवर्क पर 5 पैसे प्रति मिनट (दूसरे नेटवर्क पर 10 पैसे), 20 रुपये का टॉक टाइम और 365 दिन की वैधता मिलेगी। ऑफर में मिला हुआ डेटा खत्म होने के बाद, अतिरिक्त डेटा के लिए 10 पैसे प्रति एमबी (100 रुपये/जीबी) चुकाने होंगे। 30 दिन की सब्सिडी कॉल के बाद, ओणम प्लान के तहत किसी भी नेटवर्क पर कॉल के लिए एक पैसा प्रति सेकेंड चुकाना होगा।

इसके अलावा बीएसएनएल नंबर पर 10 पैसा पति मिनट कॉल और दूसरे नेटवर्क पर 20 पैसा प्रति मिनट कॉल के लिए परिवार और दोस्तों के चार सदस्यों को जोड़ने का विकल्प भी होगा। इस प्लान को एक्टिवेट करने के साथ बीएसएनएल सब्सक्राइबर 123 पर FFE<>10 digit mobile number/LL एसएमएस कर चार सदस्य तक जोड़ सकते हैं। दूसरे प्लान से माइग्रेट करने पर, केरल के ग्राहकों को 123 पर 'PLAN < space > ONAM' एसएमएस भेजना होगा। नए सब्सक्राइब को प्लान एक्टिवेट कराने के दौरन एक मुफ्त सिम कार्ड भी मिलेगा।

इन सभी ऑफर के अलावा, बीएसएनएल का एक 'सिक्सर' या '666' प्लान भी है, जिसके तहत किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 2जीबी डेटा प्रतिदिन और 60 दिन की वैधता मिलेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »