बीएसएनएल 14 टेलीकॉम सर्किल में शुरू करेगी 4जी सेवा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2016 12:06 IST
सार्वजनिक क्षेत्र की बीएसएनएल 14 टेलीकॉम सर्किल में 4जी सेवा शुरू करने की तैयार कर रही है। इन सर्किल में कंपनी के पास उदारीकृत व्यवस्था के तहत आने वाला 20 मेगाहर्ट्ज़ ब्रॉडबैंड वायरलेस एक्सेस (बीडब्ल्यूए) स्पेक्ट्रम हैं।

वह 4जी सेवा शुरू करने के लिये राजस्व साझेदारी मॉडल तथा पूंजी व्यय मॉडल की संभावना तलाश रही है। कंपनी पहले ही चंडीगढ़ में 4जी सेवा शुरू कर चुकी है।

कंपनी के पास 2,500 मेगाहर्ट्ज़ बैंड में 20 मेगाहर्ट्ज़ स्पेक्ट्रम है। इसके जरिए वह लाइसेंस संबंधी किसी बाधा के बिना 4जी सेवा शुरू कर सकती है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बीएसएनएल मौजूदा जीएसएम नेटवर्क से जुड़े अपने ठिकानों पर 4जी बेस टॉवर स्टेशन (बीटीएस) स्थापित करेगा जिससे उसे टॉवर पर कोई अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ा है।
Advertisement

2,500 मेगाहर्ट्ज़ बैंड के लिये अनुकूल उपकरण के संदर्भ में अधिकारी ने कहा कि एप्पल, मोटोरोला, लेनोवो, गूगल, नोकिया जैसी 4जी हैंडसेट बनाने वाली पर्याप्त कंपनी हैं जो पहले से बाजार में उपलब्ध हैं।
Advertisement

अधिकारी ने कहा, ‘‘सभी तथ्यों पर गौर करने के बाद ऐसा लगता है कि 2,500 मेगाहर्ट्ज़ बैंड में 4जी सेवाओं की शुरूआत व्यवहारिक और वाणिज्यिक रूप से सार्थक है।’’ कंपनी ने अभी 4जी सेवा शुरू करने की तारीख तय नहीं की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 4G, BSNL, Chandigarh, Internet, Telecom

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo को टक्कर देने यह कंपनी लाएगी 200MP के तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Android यूजर्स के लिए खुशखबरी! X पर 18 महीने पहले शेड्यूल कर सकेंगे पोस्ट
  2. Oppo को टक्कर देने यह कंपनी लाएगी 200MP के तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Aadhaar Email फ्री में अपडेट करने का मौका! 31 दिसंबर के बाद लगेंगे पैसे! घर बैठे ऐसे करें अपडेट
  4. OnePlus Turbo 6Xs हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  5. सर्दियां आ गई हैं! रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय जान लें सुरक्षा से जुड़ी ये जरूरी बातें
  6. Samsung लाई सस्ता फोन, Super AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
  7. Vivo X500e ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 7200mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  8. ₹3350 सस्ता मिल रहा iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन!
  9. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  10. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.