6650mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ Redmi Pad SE 4G देगा दस्तक, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

Redmi Pad SE 8.7 या Pad SE 4G में 8.7 इंच की LCD डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रेजोल्यूशन 1340 x 800 पिक्सल है।

6650mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ Redmi Pad SE 4G देगा दस्तक, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Pad SE 4G में 8.7 इंच की LCD डिस्प्ले मिलेगी।

ख़ास बातें
  • Redmi Pad SE 8.7 या Pad SE 4G में 8.7 इंच की LCD डिस्प्ले मिलेगी।
  • Redmi Pad SE 4G के रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Redmi Pad SE 4G में 6,650mAh की बैटरी मिलेगी।
विज्ञापन
Xiaomi भारतीय बाजार में 29 जुलाई को दो नए टैबलेट लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। पहला टैबलेट Redmi Pad Pro 5G है, जिसमें Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर मिलेगा जो कि चीनी बाजार में पहले ही लॉन्च हो चुका है। वहीं दूसरा Redmi Pad SE 4G है। दोनों टैबलेट के लिए ऑफिशियल लैंडिंग पेज Xiaomi की वेबसाइट पर लाइव हो चुके हैं। टिप्सटर सुधांशु अंभोरे ने हाल ही में एक लीक में Pad SE के कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया था। अब टिप्सटर ने और भी ज्यादा जानकारी प्रदान की है। यहां हम आपको Pad SE 4G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi Pad SE 4G Price


भारत में Redmi Pad SE 4G की कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। यूरोप में वाई-फाई वेरिएंट (4GB+128GB स्टोरेज) की कीमत 169 यूरो (लगभग 15,333 रुपये) होने की उम्मीद है। यह टैबलेट काले, हरे और नीले कलर में उपलब्ध होगा।


Redmi Pad SE 4G Specifications


टिप्सटर के अनुसार, Redmi Pad SE 8.7 या Pad SE 4G में 8.7 इंच की LCD डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रेजोल्यूशन 1340 x 800 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले कंट्रास्ट रेशियो 1500:1, 10-बिट कलर्स, DC डिमिंग, TUV Rheinland लो ब्लू लाइट और फ्लिकर फ्री सर्टिफिकेशन का सपोर्ट करेगी। यह टैबलेट एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI Pad 14 पर काम करेगा। सिक्योरिटी के लिहाज से यह फेस स्कैनिंग का सपोर्ट करेगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Pad SE 4G के रियर में f/2.0 अपर्चर और LED फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। इसमें MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया जाएगा। बैटरी बैकअप के लिए इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,650mAh की बैटरी मिलेगी। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ड्यूल SIM, 5GHz वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और 3.5mm ऑडियो जैक शामिल होगा।

Redmi Pad SE 4G में Dolby Atmos सपोर्ट के साथ ड्यूल स्पीकर दिए जाएंगे। टिप्सटर ने पहले खुलासा किया था कि इसमें 4GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। अभी तक टैबलेट के अन्य कॉन्फिगरेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। डाइमेंशन की बात करें तो टैबलेट की लंबाई 211.58, चौड़ाई 125.48, मोटाई 8.8mm और वजन 375 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »