Samsung Galaxy A16 4G आया IMEI पर नजर, जल्द होगा लॉन्च

Samsung की Galaxy A सीरीज में नए मॉडल के साथ विस्तार हो रहा है। उम्मीद है कि Galaxy A16 4G अपने पिछले मॉडल Galaxy A15 4G की तुलना में काफी बेहतर फीचर्स प्रदान करेगा।

Samsung Galaxy A16 4G आया IMEI पर नजर, जल्द होगा लॉन्च

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy A15 4G में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A15 4G में 6.5 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy A15 4G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिय गया है।
  • Samsung Galaxy A15 4G एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड One UI 6 के साथ आता है।
विज्ञापन
Samsung लगातार किफायती स्मार्टफोन पेश कर रहा है। हाल ही में एंड्रॉइड हेडलाइंस ने Samsung Galaxy A16 के 5G वर्जन को देखा। अब Gizmochina ने IMEI डेटाबेस में Samsung Galaxy A16 का LTE वेरिएंट देखा है। यहां हम आपको Samsung Galaxy A16 सीरीज के इन दोनों स्मार्टफोन में मिलने वाले फीचर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy A16 4G का हुआ खुलासा


Samsung की Galaxy A सीरीज में नए मॉडल के साथ विस्तार हो रहा है। उम्मीद है कि Galaxy A16 4G अपने पिछले मॉडल Galaxy A15 4G की तुलना में काफी बेहतर फीचर्स प्रदान करेगा। Galaxy A14 और Galaxy A15 के बीच अंतर है। उम्मीद है कि Samsung नए फीचर्स के साथ नया Galaxy A16 4G लॉन्च करेगा। Galaxy A16 4G IMEI डाटाबेस में मॉडल नंबर SM-A165F के साथ नजर आया।


Samsung Galaxy A15 4G Specifications


Samsung Galaxy A15 4G में 6.5 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और 800 निट्स ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन Mediatek Helio G99 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज दी गई है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। वहीं फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Samsung Galaxy A15 4G में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड One UI 6 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। Samsung इस स्मार्टफोन के लिए 4 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट की गारंटी भी देता है। इसके अलावा इसे 5 सालों तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे, जिससे यूजर्स के लिए एक महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा। 

Samsung Galaxy A16 4G के बारे में ज्यादा जानकारी जल्द ही सामने आने की उम्मीद है। आपको बता दें कि Galaxy A16 सीरीज नवंबर और दिसंबर के बीच लॉन्च होगी, क्योंकि Galaxy A15 सीरीज दिसंबर 2023 में लॉन्च की गई थी।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन2340x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  5. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  6. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  7. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  8. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  9. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  10. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »