• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 300 दिनों की वैधता, 75GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला BSNL प्लान लॉन्च, Jio और Airtel की हिला देगा जड़ें

300 दिनों की वैधता, 75GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला BSNL प्लान लॉन्च, Jio और Airtel की हिला देगा जड़ें

BSNL ने 2,022 रुपये का नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किया है जो कि 300 दिनों के लिए मंथली बेसिस पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ-साथ 75GB हाई स्पीड डाटा के साथ अन्य लाभ प्रदान करता है।

300 दिनों की वैधता, 75GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला BSNL प्लान लॉन्च, Jio और Airtel की हिला देगा जड़ें
ख़ास बातें
  • आजादी का अमृत महोत्सव प्लान 2022' के तौर पर नए प्लान को पेश किया है।
  • बीएसएनएल के 2022 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जाती है।
  • BSNL के 2022 रुपये वाले प्लान में मासिक आधार पर कुल 75GB डाटा मिलता है।
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 2,022 रुपये का नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किया है जो कि 300 दिनों के लिए मंथली बेसिस पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ-साथ 75GB हाई स्पीड डाटा के साथ अन्य लाभ प्रदान करता है। BSNL का नया प्रीपेड प्लान सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर के सभी प्रीपेड यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इस प्लान में डाटा और वॉयस कॉलिंग के साथ डेली 100 एसएमएस भी प्रदान किए जाते हैं। बीएसएनएल ने भारत के स्वतंत्रता दिवस से पहले 'आजादी का अमृत महोत्सव प्लान 2022' के तौर पर नए प्लान को पेश किया है।

BSNL ने सोमवार को अपने नए रिचार्ज प्लान को लॉन्च करने का ऐलान किया, जिसका नाम आजादी का अमृत महोत्सव प्लान 2022 है, जिसकी कीमत 2,022 रुपये है। बीएसएनएल का 2022 रुपये वाला प्लान: बीएसएनएल के 2022 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जाती है। एसएमएस की बात करें तो इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस दिए जाते हैं। डाटा की बात की जाए तो इस प्लान में मासिक आधार पर कुल 75GB हाई स्पीड डाटा दिया जाता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 40 केबीपीएस की स्पीड से कम हो जाती है, लेकिन डाटा का इस्तेमाल बरकरार रहता है। इसका मतलब है कि पहले 60 दिनों के लिए हाई स्पीड डाटा इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसके बाद यूजर्स को डाटा वाउचर का इस्तेमाल करके रिचार्ज करना होगा। प्लान की वैधता 300 दिनों की है।

बीएसएनएल का नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान कंपनी के प्रीपेड ग्राहकों के लिए भारत में उपलब्ध है। नया प्लान 31 अगस्त तक उपलब्ध रहेगा। BSNL मौजूदा प्लान की वैधता के बराबर वैधता के साथ 2,399 रुपये और 2,999 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश कर रहा है, जिसमें 75GB अतिरिक्त डाटा दिया जा रहा है। यह सीमित समय का ऑफर 31 अगस्त तक लागू रहेगा। टेलीकॉम ऑपरेटर कथित तौर पर अगले 18 24 महीनों में भारत में 4G सर्विस शुरू करने का प्लान बना रहा है। बीएसएनएल की 5जी सर्विस भी कथित तौर पर तैयार है और फाइनल टेस्टिंग से गुजर रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  2. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  3. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  4. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  9. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  10. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »