BSNL के इस प्लान में 180 दिनों तक मिलेगा अनलिमिटेड कॉल

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने नया 599 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान पेश किया है। इसमें बीएसएनएल सब्सक्राइबर्स को 180 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलेगी।

BSNL के इस प्लान में 180 दिनों तक मिलेगा अनलिमिटेड कॉल

BSNL का नया प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड कॉल के लिए

ख़ास बातें
  • अभी यह प्लान सिर्फ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्कल में उपलब्ध है
  • अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की मिली सुविधा
  • 599 रुपये वाले BSNL के रीचार्ज प्लान में कोई डेटा नहीं मिलता
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने नया 599 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान पेश किया है। इसमें बीएसएनएल सब्सक्राइबर्स को 180 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलेगी। नए BSNL रीचार्ज प्लान को अभी चुनिंदा सर्कल में उपलब्ध कराया गया है। इस पैक में हाइ स्पीड इंटरनेट नहीं मिलता है। बीएसएनएल सब्सक्राइबर्स के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मुंबई और दिल्ली सर्कल को छोड़कर बाकी सभी सर्कल में उपलब्ध है। याद रहे कि इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने हाल ही में चुनिंदा सर्कल में कई प्लान को बंद करने का ऐलान किया था।
 

BSNL Rs. 599 Prepaid Plan

BSNL के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्कल में 599 रुपये के रीचार्ज प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल (मुंबई और नई दिल्ली को छोड़कर) की सुविधा मिलती है। इस पैक की वैधता 180 दिनों की है, यानी 6 महीने। यह प्लान वैलिडिटी एक्सटेंशन की सुविधा के साथ आता है। इस प्लान की मदद से आप अपने अकाउंट की वैधता 180 दिनों तक बढ़ा सकते हैं।

गौर करने वाली बात है कि नए बीएसएनएल रीचार्ज प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है। लेकिन इसमें कोई डेटा नहीं मिलता। एक और अहम बात, अभी यह प्लान सिर्फ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्कल में उपलब्ध है।

Telecom Talk ने 599 रुपये वाले BSNL प्रीपेड रीचार्ज प्लान के बारे में सबसे पहले जानकारी दी थी। यह प्लान बीएसएनएल की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

बीते महीने BSNL ने अपने पांच लंबी वैधता और डेटा-ऑनली प्रीपेड रीचार्ज प्लान को चुनिंदा सर्कल में बंद करने का फैसला किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »