BSNL का गजब ऑफर! Free दे रही 3GB डेटा, ऐसे मिलेगा फायदा

BSNL सेल्फकेयर ऐप के जरिए 599 रुपये वाले वाउचर रिचार्ज पर 3GB अतिरिक्त फ्री डाटा मिल रहा है।

BSNL का गजब ऑफर! Free दे रही 3GB डेटा, ऐसे मिलेगा फायदा

Photo Credit: BSNL

BSNL के 599 रुपये वाले प्लान में डेली 3GB डाटा दिया जाता है।

ख़ास बातें
  • BSNL के 599 रुपये वाले प्लान में डेली 3GB डाटा दिया जाता है।
  • BSNL के 599 रुपये वाले प्लान 84 दिनों तक चलता है।
  • BSNL के 599 रुपये वाले प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्रदान करता है।
विज्ञापन
सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने नया ऑफर पेश किया है। अगर आप फ्री डाटा चाहते हैं तो बीएसएनएल ने धांसू ऑफर पेश किया है। कंपनी ग्राहकों को 3GB फ्री अतिरिक्त डाटा प्रदान कर रही है। ध्यान देने वाली बात यह है कि BSNL सेल्फकेयर ऐप के जरिए 599 रुपये वाले वाउचर रिचार्ज पर ग्राहकों को यह अतिरिक्त फ्री डाटा मिल रहा है। यहां हम आपको BSNL के 599 रुपये वाले प्लान पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 


BSNL के 599 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले लाभ:


BSNL के 599 रुपये वाले प्लान में डेली 3GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात करें तो यह प्लान 84 दिनों तक चलता है। कॉलिंग की बात की जाए तो यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्रदान करता हैं, जिसमें होम और नेशनल रोमिंग कॉल (दिल्ली और मुंबई एरिया) शामिल है। डेली हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 40kbps तक गिर जाती है। एसएमएस के मामले में रोजाना फ्री 100 SMS दिए जाते हैं। अन्य फायदों में Zing Music, BSNL ट्यून्स, GameOn, Astrotell, Hardy Games, Challenger Arena Games, Gameium और Lystn Podocast का एक्सेस शामिल है।


समान बजट में Jio का प्रीपेड प्लान


Jio के 579 रुपये वाले प्लान में रोजाना 1.5GB डाटा मिलता है जो कि कुल मिलाकर 84GB डाटा बैठता है। वैधता के मामले में इस प्लान को 56 दिनों तक इस्तेमाल किया जाता है। वॉयस कॉलिंग के मामले में यह प्लान अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग प्रदान करता हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक गिर जाती है। इस प्लान में डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। अन्य फायदों में Jio ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन (हालांकि, जियो सिनेमा प्रीमियम इसमें शामिल नहीं है) मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »