Rs 429 के पैक में 81 दिन तक रोज़ मिलेगा 2GB डाटा, कॉलिंग और OTT सब्सक्रिप्शन

BSNL के इस रीचार्ज प्लान में आपको काफी कम कीमत में डेली डाटा बेनेफिट मिलता है, वो भी लम्बी वैधता के साथ। इसके अलावा, यह पैक अपने ग्राहकों के मनोरंजन का भी ध्यान रखते हुए इसमें OTT सब्सक्रिप्शन प्रदान करता है।

Rs 429 के पैक में 81 दिन तक रोज़ मिलेगा 2GB डाटा, कॉलिंग और OTT सब्सक्रिप्शन
ख़ास बातें
  • BSNL के इस प्लान की वैधता 81 दिन की है
  • बीएसएनएल प्लान में मिलेगा 162 जीबी डाटा
  • प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट्स भी शामिल है
विज्ञापन
कम कीमत में लम्बी वैधता और खूब सारे डाटा बेनेफिट देने वाली टेलीकॉम कंपनी की जब बात आती है, तो सबसे पहले जहन में सरकार टेलीकॉम कंपनी BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) का नाम आता है। बीएसएनएल के रीचार्ज प्लान को देखें, तो उनकी कीमत और उनमें मिलने वाले बेनेफिट्स आपको यकिनन चौंका देते हैं। ऐसा ही एक प्लान आप हम बीएसएनएल ग्राहकों के लिए ढूंढकर लाएं है। बीएसएनएल के इस रीचार्ज प्लान में आपको काफी कम कीमत में डेली डाटा बेनेफिट मिलता है, वो भी लम्बी वैधता के साथ। इसके अलावा, यह पैक अपने ग्राहकों के मनोरंजन का भी ध्यान रखते हुए इसमें OTT सब्सक्रिप्शन प्रदान करता है। आइए जानतें है इस प्लान की कीमत और इसकी खूबियां।

BSNL के इस रीचार्ज प्लान की कीमत महज 429 रुपए है, जिसमें आपको पूरे 81 दिन तक की वैलिडिटी प्राप्त होगी। इतनी कीमत में दूसरी टेलीकॉम कंपनियां 56 दिन तक की वैधता भी कम बेनेफिट्स के साथ प्रदान करती है। लेकिन इसके विपरित बीएसएनएल कंपनी लम्बी वैधता देने के बावजूद बेनेफिट्स में ग्राहकों के साथ किसी प्रकार की कंजूसी नहीं करती है। इस प्लान में ग्राहकों को 81 दिन तक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्राप्त होती है, जिसमें वह किसी भी नंबर पर बिना किसी सीमा के बात कर सकते हैं।

इसके अलावा, इस पैक में आपको डेली 2GB डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कराया जाता है। डेली डाटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40 Kbps रह जाती है। 81 दिन की वैधता के हिसाब से आपको यह प्लान कुल मिलाकर 162GB डाटा इस्तेमाल के लिए दे रहा है।

अब बात सबसे खास बेनेफिट की करें, तो 450 रुपये से भी कम का यह रीचार्ज प्लान अपने ग्राहकों को EROS NOW Entertainment services का सब्सक्रिप्शन प्रदान करता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  2. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  3. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  4. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  7. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  8. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  10. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »