• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL के 2,399 रुपये के रीचार्ज में मिलेगी 90 दिन की Extra वैलिडिटी, ऑफर केवल 15 जनवरी तक...

BSNL के 2,399 रुपये के रीचार्ज में मिलेगी 90 दिन की Extra वैलिडिटी, ऑफर केवल 15 जनवरी तक...

BSNL ने अपने 2,399 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान के साथ 90 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी प्रदान करने का ऐलान किया है। लेटेस्ट ऑफर 15 जनवरी तक लागू रहने वाला है।

BSNL के 2,399 रुपये के रीचार्ज में मिलेगी 90 दिन की Extra वैलिडिटी, ऑफर केवल 15 जनवरी तक...
ख़ास बातें
  • BSNL के इस प्लान में ऑफर के बाद मिलेगी 455 दिन की वैलिडिटी
  • डेली मिलेगा 3 जीबी हाई-स्पीड डाटा
  • प्लान में मिलता है Eros Now का सब्सक्रिप्शन
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) ने अपने 2,399 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान के साथ 90 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी प्रदान करने का ऐलान किया है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ऑफर कंपनी द्वारा हाल ही में पेश किए 60 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी से अलग है, जो कि केवल 31 दिसंबर तक की वैध था। इस प्लान के तहत ग्राहकों को अनलिमिटिड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग और डेली 3 जीबी डाटा प्राप्त होता है।

BSNL ने मौजूदा रीचार्ज प्लान में पेश की गई एक्सट्रा वैलिडिटी ऑफर की जानकारी अपने आधिकारिक BSNL Haryana ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। नए  ऑफर के बाद अब 2,399 रुपये का ये बीएसएनएल रीचार्ज प्लान पूरे 455 दिन की वैलिडिटी प्रदान करेगा। यूं तो यह प्लान 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इससे पहले यह प्लान 60 दिन की एक्सट्रा वैलिडिटी वाले ऑफर के साथ पेश किया गया था, जिसके बाद प्लान की वैलिडिटी 365 दिन से 425 दिन तक बढ़ गई थी। हालांकि, यह ऑफर केवल 31 दिसंबर तक लागू था। लेटेस्ट ऑफर 15 जनवरी तक लागू रहने वाला है। बीएसएनएल के 2,399 रुपये वाले रीचार्ज प्लान के बेनेफिट्स की बात करें, तो इसमें अनलिमिटिड लोकल और एसटीडी कॉलिंग और 3 जीबी हाई-स्पीड डाटा प्रतिदिन प्राप्त होता है।

इस प्लान के तहत BSNL Tunes और Eros Now का एक्सेस भी प्राप्त होता है, जिसमें 12,000 से ज्यादा फिल्में, प्रीमियम ऑरिज़न, म्यूज़िक और शॉर्ट-फॉर्म कॉन्टेंट शामिल है।

2,399 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान के अलावा, बीएसएनएल कंपनी 1,999 रुपये का किफायती रीचार्ज प्लान लेकर आती है। इस प्लान में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और 500 जीबी हाई-स्पीड डाटा 365 दिन की वैलिडिटी के साथ प्राप्त होता है। कंपनी का एक 1,498 रुपये का भी रीचार्ज प्लान है, जिसमें 365 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटिड वॉयस कॉल, डेली 100 एसएमएस और डेली 2 जीबी हाई-स्पीड डाटा प्राप्त होता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  3. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  4. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  6. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  8. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  9. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »