• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL के इस प्रीपेड रिचार्ज पर मिल रही 60 दिनों की एक्‍स्‍ट्रा वैलिडिटी, आज खत्‍म हो रहा ऑफर

BSNL के इस प्रीपेड रिचार्ज पर मिल रही 60 दिनों की एक्‍स्‍ट्रा वैलिडिटी, आज खत्‍म हो रहा ऑफर

2,399 रुपये के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड आउटगोइंग कॉल, रोजाना 100 SMS मिलते हैं। इसके अलावा, 3GB डेटा रोज ऑफर किया जाता है।

BSNL के इस प्रीपेड रिचार्ज पर मिल रही 60 दिनों की एक्‍स्‍ट्रा वैलिडिटी, आज खत्‍म हो रहा ऑफर

Photo Credit: Reuters

365 दिनों की वैलिडिटी के लिए BSNL के पास 1498 रुपये का प्रीपेड प्लान भी है।

ख़ास बातें
  • हाई स्‍पीड डेटा और अन लिमिटेड कॉलिंग के मिलते हैं फायदे
  • 425 दिनों की वैलिडिटी के साथ निश्चिंत रहेंगे आप
  • जल्‍द रिचार्ज करा लें, वरना गंवा देंगे मौका
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ग्राहकों को 2,399 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान पर 60 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी दे रहा है। अत‍िरिक्‍त वैलिडिटी मिलने से यह प्‍लान पूरे 425 दिनों के लिए वैध हो जाता है। इस प्रीपेड र‍िचार्ज प्‍लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और STD वॉयस कॉलिंग, रोजाना 3GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। यूजर्स को BSNL ट्यून्‍स का फ्री एक्‍सेस और इरोज नाउ का कंटेंट भी देखने को मिल जाता है। हालांकि हरियाणा सर्कल में BSNL के इस फायदे को उठाने का आज आखिरी दिन है।  

BSNL हरियाणा डिवीजन द्वारा ट्विटर पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 60 दिनों की अतिरिक्‍त वैलिडिटी के साथ आने वाला यह प्रीपेड प्लान शुक्रवार यानी 31 दिसंबर तक के लिए वैलिड है। खास बात है कि यह ऑफर न केवल हरियाणा सर्कल में, बल्कि BSNL के बाकी सर्किलों में भी लाइव है। BSNL तमिलनाडु की वेबसाइट के अलावा बाकी जगह भी इसे ऑफर किया जा रहा है। 

2,399 रुपये के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड आउटगोइंग कॉल, रोजाना 100 SMS मिलते हैं। इसके अलावा, 3GB डेटा रोज ऑफर किया जाता है। मोबाइल डेटा खत्‍म होने के बाद FUP पॉलिसी के तहत स्‍पीड घटकर 80Kbps हो जाती है।

इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान के अलावा  BSNL के पास 1,498 रुपये का प्रीपेड प्लान भी है। यह प्‍लान भी लंबी वैलिडिटी के साथ आता है, जो 365 दिनों के लिए वैध है। इस रिचार्ज प्‍लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, रोजाना 100 SMS और रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। लंबी वैलिडिटी वाला एक और प्‍लान है। यह 1999 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS और एक साल के लिए 500GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। 

डेटा रिचार्ज ऑफर करने के मामले में भी BSNL सबसे किफायती है। BSNL का सबसे सस्‍ता डेटा वाउचर सिर्फ 13 रुपये का है। इसमें 2 जीबी डेटा मिलता है, लेकिन वैलिडिटी नहीं मिलती। BSNL के पास 27 रुपये का डेटा वाउचर भी है, जिसमें वह 3 दिनों के लिए 150एमबी डेटा ऑफर कर रही है। 33 रुपये में 5 दिनों की वैलिडिटी वाला रिचार्ज भी है, जो 200एमबी डेटा ऑफर करता है। सबसे खास वाउचर 48 रुपये का है। इसमें 30 दिनों के लिए 5 जीबी डेटा मिलता है। एक और अच्‍छा प्‍लान है। इसमें 68 रुपये के रिचार्ज में 14 दिनों तक रोज डेढ़ जीबी डेटा मिलता है। BSNL के पास Jio की टक्‍कर वाला प्‍लान भी है। कंपनी 151 रुपये के वाउचर के साथ 30 दिनों के लिए 40 जीबी डेटा ऑफर कर रही है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  11. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »