BSNL के 99 रुपये वाले प्रीपेड वाउचर में फिर हुआ बदलाव

99 BSNL STV में प्रतिदिन 250 मिनिट्स तक की वॉयस कॉल घरेलु और नेशनल रोमिंग नेटवर्क (दिल्ली मुबई के MTNL नेटवर्क समेत) पर फ्री मिलती है। इसके साथ ही अब इस प्लान में अनलिमिटेड सॉन्ग चेंज पर PRBT (कॉलर ट्यून) भी मुफ्त में मिलेगी।

BSNL के 99 रुपये वाले प्रीपेड वाउचर में फिर हुआ बदलाव

भारत के कई सर्कल में उपलब्ध है BSNL STV 99 प्लान

ख़ास बातें
  • BSNL STV 99 प्लान 26 दिनों की वैधता के साथ हुआ था लॉन्च
  • बाद में वैधता घटाकर 26 दिन से 24 दिन कर दी गई थी
  • समान्य तौर पर सॉन्ग चेंज के लिए टेलीकॉम कंपनी 12 रुपये चार्ज करती है
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक बार फिर अपने 99 रुपये के स्पेशल टैरिफ वाउचर में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, कंपनी ने इस वाउचर की वैधता एक बार फिर घटा दी है, अब यह वाउचर केवल 22 दिन तक की वैध रहेगा। लेकिन वैधता घटाने के साथ-साथ टेलीकॉम कंपनी ने इसमें अतिरिक्त बेनेफिट को जोड़ा है और वो हैं अनलिमिटेड सॉन्ग चेंज के साथ पर्सनलाइज़ड रिंग बैक टोन सर्विस (PRBT)। इस बदलाव के साथ 99 रुपये STV अब 22 दिन की वैधता के साथ आएगा, जिसमें आपको पहले 24 दिन की वैधता प्राप्त होती थी। इसके अलावा इस वाउचर में अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट्स के साथ प्रतिदिन 250 मिनिट्स प्राप्त होते हैं। बता दें अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट्स प्रीमियम नम्बर, इंटरनेशनल नम्बर या अन्य चार्जेबल कोड्स की आउटगोइंग कॉल पर उपलब्ध नहीं होगा।

BSNL Tamil Nadu ने ट्वीट कर जानकारी दी कि STV 99 प्रीपेड प्लान में बदलाव किया गया है, जिसमें अब केवल 22 दिन की वैधता मिलेगी। बता दें, यह प्लान साल 2018 में पेश किया गया था, हालांकि उस वक्त यह प्लान 26 दिन की वैधता के साथ मिलता था। बाद में इसे घटाकर 24 दिन कर दिया गया था।

99 BSNL STV में प्रतिदिन 250 मिनिट्स तक की वॉयस कॉल घरेलु और नेशनल रोमिंग नेटवर्क (दिल्ली मुबई के MTNL नेटवर्क समेत) फ्री मिलती है। इसके साथ ही अब इस प्लान में अनलिमिटेड सॉन्ग चेंज पर PRBT (कॉलर ट्यून) भी मुफ्त में मिलेगी।

आपको बता दें, समान्य तौर पर सॉन्ग चेंज के लिए टेलीकॉम कंपनी 12 रुपये चार्ज करती है और सॉन्ग की वैधता 30 दिन होती है। फ्री PRBT की जानकारी सबसे पहले Telecom Talk द्वारा दी गई। इसके अलावा BSNL की वेबसाइट पर भी अब इस बदलाव को लिस्ट कर दिया गया है।

बीएसएनएल ने बताया है कि इस वाउचर के तहत वॉयस कॉल बेनेफिट्स प्रीमियम नम्बर, आईएन नम्बर, इंटरनेशनल नम्बर और अन्य चार्जेबल शॉर्ट कोड की आउटगोइंग कॉल पर उपलब्ध नहीं होगा। इसके अलावा यह वाउचर धोखाधड़ी, अनऑथराइज्ड टेलीमार्केटिंग और कमर्शियल इस्तेमाल के लिए भी नहीं है। इसे केवल निजी उपयोग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यदि कोई सब्सक्राइबर इन नियमों व शर्तों का उल्लंघन करता है, तो कंपनी उसकी सर्विस को तुरंत बंद कर देगी।

तमिलनाडु के अलावा BSNL STV 99 का यह बदलाव कई अन्य सर्कल्स में भी लाइव किया गया है और वो हैं- आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, चेन्नई, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली, गुजरात, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, कोलकाता, लद्दाख, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, ओडिशा, पंजाब, पुडुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, यूपी ईस्ट, यूपी वेस्ट, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल। लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार जैसे सर्कल में यह वाउचर उपलब्ध नहीं है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL Prepaid Plans, BSNL STV 99
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »