BSNL के इस पैक में मिलेगा साल भर के लिए अनलिमिटेड कॉल

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने 1,097 रुपये का नया रीचार्ज पैक लॉन्च किया है। इस पैक से रीचार्ज कराने पर बीएसएनएल सब्सक्राइबर को 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉल के साथ 25 जीबी डेटा मिलेगा।

BSNL के इस पैक में मिलेगा साल भर के लिए अनलिमिटेड कॉल
ख़ास बातें
  • अनलिमिटेड कॉल के साथ 25 जीबी डेटा मिलेगा
  • BSNL की आधिकारिक वेबसाइट पर यह प्लान है लिस्ट
  • ज़्यादा से ज़्यादा कॉलिंग के लिए बना है बीएसएनएल का 1,097 रुपये वाला पैक
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने 1,097 रुपये का नया रीचार्ज पैक लॉन्च किया है। इस पैक से रीचार्ज कराने पर बीएसएनएल सब्सक्राइबर को 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉल के साथ 25 जीबी डेटा मिलेगा। नया रीचार्ज पैक 6 जनवरी 2019 तक उपलब्ध है। BSNL के 1,097 रुपये वाले रीचार्ज पैक की सीधी भिड़ंत रिलायंस जियो के 1,699 रुपये वाले रीचार्ज पैक से है। जियो का यह पैक 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें यूज़र को हर दिन 1.5 जीबी डेटा के हिसाब से कुल 547.5 जीबी डेटा मिलता है। Jio के रीचार्ज में अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त दिए जाते हैं। इसके साथ जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी फ्री रहता है।

BSNL की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, 1,097 रुपये का रीचार्ज पैक अभी कोलकाता के प्रीपेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। पैक में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इस्तेमाल के लिए कुल 25 जीबी डेटा दिया जाता है। इसका मतलब है कि प्रभावी तौर पर यूज़र को हर दिन 70 एमबी डेटा मिलता है। 365 दिनों की वैधता वाले इस प्लान में कोई एसएमएस सुविधा भी नहीं है।

दूसरी तरफ, Reliance Jio का प्लान हर दिन 1.5 जीबी डेटा के साथ आता है। इस तरह से ग्राहकों को कुल 547.5 जीबी डेटा मिलता है। 365 दिनों की वैधता वाले इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल, एसएमएस और जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है।

ऐसा प्रतीत होता है कि BSNL का 1,097 रुपये वाला रीचार्ज उन ग्राहकों के लिए है जो ज़्यादा से ज़्यादा कॉलिंग करते हैं। इस पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग की कोई सीमा भी नहीं है। इस प्लान के बारे में सबसे पहले जानकारी TelecomTalk द्वारा दी गई है।

इससे पहले जून में BSNL ने 1,999 रुपये का रीचार्ज पैक मैदान में उतारा था। 365 दिनों की वैधता वाले इस प्लान में यूज़र को इस्तेमाल के लिए हर दिन 2 जीबी डेटा मिलता है। साथ में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और हर दिन 100 एसएमएस मिलते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »