बीएसएनएल ने नए पोस्टपेड प्लान से उठाया पर्दा, जानिए फायदे

बीएसएनएल असम टेलीकॉम सर्कल के चीफ जनरल मैनेजर संदीप गोविल के मुताबिक, इंस्टैंट यूज़र को ध्यान में रखते हुए डेटा मिनी पैक, नए असीमित वॉयस कॉल टैरिफ वाउचर, मुफ्त व किफायती डेटा से जुड़े पोस्टपेड प्लान उतारे गए हैं।

बीएसएनएल ने नए पोस्टपेड प्लान से उठाया पर्दा, जानिए फायदे

बीएसएनएल (File Image)

ख़ास बातें
  • बीएसएनएल ने असम में नए प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान लॉन्च किए
  • इंस्टैंट यूज़र को ध्यान में रखते हुए डेटा मिनी पैक, नए टैरिफ वाउचर लॉन्च
  • मुफ्त व किफायती डेटा से जुड़े पोस्टपेड प्लान से भी उठा पर्दा
विज्ञापन
सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने असम में नए प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान लॉन्च किए हैं। बीएसएनएल असम टेलीकॉम सर्कल के चीफ जनरल मैनेजर संदीप गोविल के मुताबिक, इंस्टैंट यूज़र को ध्यान में रखते हुए डेटा मिनी पैक, नए असीमित वॉयस कॉल टैरिफ वाउचर, मुफ्त व किफायती डेटा से जुड़े पोस्टपेड प्लान उतारे गए हैं। गोविल ने कहा, ''नए प्लान, मोबाइल और लैंडलाइन, दोनों यूज़र को लाभ पहुंचाएंगे।'' ज्यादा जानकारी कंपनी की साइट पर दी गई है, जहां से आप अपने फायदे वाले प्लान का अपडेट ले सकते हैं।

गोविल ने बताया, ''कंपनी ने अंतरराष्टीय वाई-फाई हॉट-स्पॉट भी लॉन्च किए हैं, जिनका फायदा देश से बाहर यात्रा कर रहे यूज़र को माय बीएसएनएल ऐप के ज़रिए मिलेगा। यह प्लान 501 रुपये में 30 दिन की वैधता के साथ आएगा।''  

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने पोस्टपेड यूज़र को ध्यान में रखते हुए नए डेटा व कॉलिंग प्लान उतारे थे। बीएसएनएल का होली धमाका प्लान भी आया था, जिसमें यूज़र को 399 रुपये में 30 जीबी डेटा (एक बिलिंग साइकल के लिए) मिलता है। नया प्लान देशभर के बीएसएनएल ग्राहकों के लिए लागू है। 399 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें 30 जीबी बंडल्ड डेटा दिया जाता है। इसमें कोई दैनिक बाध्यता नहीं होती। एसटीडी और लोकल कॉल समेत रोमिंग में कॉल के लिए भी ग्राहकों से कोई अतिरिक्त राशि नहीं ली जाती है। बता दें कि बीएसएनएल की 4जी सेवा, फिलहाल केरल के कुछ सर्कल में ही लागू है। हाल में नोकिया के साथ मिलकर सरकारी टेलीकॉम कंपनी 10 सर्कल के लिए 4जी नेटवर्क विस्तार पर कदम बढ़ा रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, India, Telecom
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »