BSNL को पिछले 3 महीनों में मिले लाखों नए सब्सक्राइबर्स, अगले वर्ष 5G नेटवर्क होगा लॉन्च

कम प्राइस वाले मोबाइल के सेगमेंट में भी BSNL ने उतरने की तैयारी की है। कंपनी ने एक्सक्लूसिव SIM हैंडसेट बंडलिंग ऑफर को पेश करने के लिए Karbonn Mobiles के साथ पार्टनरशिप की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2024 21:01 IST
ख़ास बातें
  • पिछले दो वर्षों से BSNL ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी हासिल कर रही है
  • कंपनी ने ने 5G नेटवर्क की टेस्टिंग भी शुरू की है
  • MTNL के कामकाज को BSNL ने अपने नियंत्रण में लिया है

कम प्राइस वाले मोबाइल के सेगमेंट में भी कंपनी ने उतरने की तैयारी की है

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने पिछली तिमाही के प्रत्येक महीने में नए सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं। टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया कि पिछले तिमाही में कंपनी के सब्सक्राइबर्स की संख्या 60 लाख तक बढ़ी है। पिछले दो वर्षों से BSNL ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी हासिल कर रही है। 

सिंधिया ने एक कार्यक्रम में कहा कि देश के दूरदराज के गांवों में भी BSNL की टेलीफोन सर्विस उपलब्ध है। यह नेटवर्क अपग्रेड के साथ अपनी सर्विसेज में सुधार कर रही है। सिंधिया का कहना था, "किसी अन्य कंपनी से इक्विपमेंट लेकर अपना नेटवर्क तैयार करना बहुत आसान है। इसे मैं पूरी तरह समझता हूं क्योंकि आपका बिजनेस इक्विपमेंट बनाने का नहीं है। आपका बिजनेस सर्विस उपलब्ध कराने से जुड़ा है। BSNL ने मुश्किल रास्ता चुना है। हम भारतीय इक्विपमेंट बना रहे हैं। इन इक्विपमेंट पर अपने प्रत्येक सब्सक्राइबर को हम 4G सर्विस उपलब्ध कराएंगे।" उन्होंने बताया कि MTNL के कामकाज को BSNL ने अपने नियंत्रण में लिया है। 

BSNL ने SIM कार्ड को आसानी से उपलब्ध कराने के लिए ATM के जैसी मशीनें लगाने की तैयारी की है। पिछले सप्ताह आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस में इस मशीन को प्रदर्शित किया गया था। इससे BSNL के यूजर्स इन मशीनों या सेल्फ केयर ऐप के जरिए SIM कार्ड को ले सकेंगे। ये वेंडिंग मशीनें रेलवे स्टेशंस और एयरपोर्ट्स जैसे व्यस्त स्थानों पर लगाई जाएंगी। इससे कंपनी को अपने कस्टमर्स की संख्या बढ़ाने में आसानी होगी। ये SIM वेंडिंग मशीनें विशेषतौर पर ऐसे लोगों के लिए सहायक होंगी जो BSNL के ऑफिस या एक्सचेंज में नहीं जाना चाहते। कंपनी ने अपने मोबाइल नेटवर्क पर स्पैम कॉल्स को रोकने की भी योजना बनाई है। स्पैम कॉल्स से निपटने के लिए यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) से जुड़ा सॉल्यूशन इस्तेमाल करेगी। 

कम प्राइस वाले मोबाइल के सेगमेंट में भी BSNL ने उतरने की तैयारी की है। कंपनी ने एक्सक्लूसिव SIM हैंडसेट बंडलिंग ऑफर को पेश करने के लिए Karbonn Mobiles के साथ पार्टनरशिप की है। ये हैंडसेट Jio Bharat 4G फीचर फोन को टक्कर देंगे। इसके साथ ही BSNL ने 5G नेटवर्क की टेस्टिंग भी शुरू कर की है। कंपनी का लक्ष्य मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के अंत तक 4G की एक लाख साइट्स को लॉन्च करने का है। 
Advertisement
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.