• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • रिलायंस जियो, वोडा, एयरेसल के साथ बीएसएनएल का‘इंट्रा सर्कल रोमिंग’ समझौता जल्द

रिलायंस जियो, वोडा, एयरेसल के साथ बीएसएनएल का‘इंट्रा सर्कल रोमिंग’ समझौता जल्द

रिलायंस जियो, वोडा, एयरेसल के साथ बीएसएनएल का‘इंट्रा सर्कल रोमिंग’ समझौता जल्द
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र की बीएसएनएल रिलायंस जियो, एयरसेल तथा वोडाफोन के साथ ‘इंट्रा सर्कल रोमिंग’ (आईसीआर) समझौतों पर को अंतिम रूप देने के करीब है। कंपनी को इन समझौतों से सालाना 500 करोड़ रपये के राजस्व पर नजर है।

कंपनी 31 मार्च तक समझौते को पूरा करने की उम्मीद कर रही है। बीएसएनएल के चेयरमैन तथा प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘वोडाफोन, एयरसेल तथा रिलायंस जियो के साथ समझौते अंतिम चरण में हैं और इसके 31 मार्च तक पूरा होने की संभावना है।’’ इस समय बीएसएनएल समझौते के कानूनी एवं तकनीकी-वाणिज्यिक पहलुओं पर गौर कर रही है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा एयरटेल तथा टेलीनोर के साथ नेटवर्क का परीक्षण जारी है।

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘हम अन्य परिचालकों के साथ आईसीआर समझौतों के जरिये सालाना आधार पर 500 करोड़ रपये की राजस्व क्षमता पर गौर कर रहे हैं।’’ आईसीआर समझौते के तहत बीएसएनएल प्रति कॉल प्रति मिनट 25 पैसा वसूलेगी। एसएमएस के लिये तीन पैसा तथा प्रति एक एमबी डाटा के उपयोग के लिये 25 पैसा लेगी। दूरसंचार कंपनी दूसरे परिचालकों को भी उनके नेटवर्क के उपयोग के लिये इतना ही भुगतान करेगी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Aircel, BSNL, India, Reliance Jio, Telecom, Vodafone

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »