365 दिनों तक डेली 2GB इंटरनेट देता है ये BSNL प्लान, कीमत Jio से आधी!

2GB की डेली लिमिट खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट की स्पीड 40kbps रह जाती है।

365 दिनों तक डेली 2GB इंटरनेट देता है ये BSNL प्लान, कीमत Jio से आधी!

बीएसएनएल या भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी है।

ख़ास बातें
  • प्लान उन कस्टमर्स के लिए फायदेमंद है जिनको कॉलिंग की अधिक जरूरत नहीं है।
  • तुलना की जाए तो दोनों ही कंपनियों के प्लान 365 दिनों की वैधता देते हैं।
  • लेकिन जियो प्लान में कॉलिंग सुविधा भी है।
विज्ञापन
बीएसएनएल या भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी है। इसके प्लान्स समय समय पर अपडेट होते रहते हैं। जब बात लॉन्ग टर्म वैलिडिटी की आती है तो बीएसएनएल के प्लान बाकी सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स से आगे निकल जाते हैं। हम आज आपको कंपनी के एक ऐसे ही प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका किसी दूसरी टेलीकॉम कंपनी के पास कोई तोड़ नहीं है। यह प्लान आपको पूरे एक साल यानि कि 365 दिनों तक बेनिफिट देता है और इसकी कीमत भी बाकी कंपनियों के इतनी ही वैलिडिटी वाले प्लान्स से आधी है। 

BSNL ग्राहकों के लिए 1498 रुपये का प्लान पेश करती है। यह प्लान आपको रोजाना 2GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा देता है। यानि कि आप पूरे 365 दिनों तक हाई स्पीड इंटरनेट का फायदा बिना रुकावट के उठा सकते हैं। कुल डेटा की बात करें तो प्लान आपको 730GB कुल हाई स्पीड डेटा देता है। लेकिन यह एक डेटा वाउचर है और इसमें आपको कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलती है। 

365 दिनों तक इंटरनेट की सुविधा देने वाला यह प्लान उन कस्टमर्स के लिए फायदेमंद है जिनको कॉलिंग की अधिक जरूरत नहीं पड़ती है लेकिन इंटरनेट सालभर के लिए चाहिए होता है। यहां पर ध्यान दें कि इसमें 2GB की डेली लिमिट खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट की स्पीड 40kbps रह जाती है। इस प्लान की अधिक जानकारी के लिए आप बीएसएनएल की ऑफिशिअल वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 

वहीं, जियो के 365 दिन की वैधता वाले प्लान की बात करें तो जियो 365 दिन वाला प्लान 2999 रुपये में पेश करती है। यह अनलिमिटिड कॉलिंग वाला प्लान है। यह जियो प्लान डेली बेसिस पर 2.5GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा देता है। इसके अलावा, अगर आप SMS का इस्तेमाल भी ज्यादा करते हैं तो यह जियो प्लान आपको रोजाना 100 SMS मुफ्त देता है। इस प्लान की एक और खास बात है कि योग्य कस्टमर्स को इसमें 5G डेटा भी अनलिमिटिड मिल रहा है।

JioTV, JioCinema, JioCloud ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी प्लान में मिलता है। JioTV के माध्यम से आप प्लान की वैधता तक ऐप पर कई तरह के टीवी शो का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप फिल्में देखने के शौकीन हैं तो JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ है जो प्लान की वैधता तक मान्य होगा। प्लान के साथ मिलने वाला JioCloud आपको एक्स्ट्रा स्टोरेज देता है।

तुलना की जाए तो दोनों ही कंपनियों के प्लान 365 दिनों की वैधता देते हैं। लेकिन जियो प्लान में कॉलिंग सुविधा भी है। लेकिन अगर किसी सिम को लम्बे समय तक एक्टिवेट रखना हो तो बीएसएनएल का प्लान बेस्ट है, जो कि जियो से आधी कीमत में आता है। इनकी और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  4. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  5. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  6. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  7. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  8. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  9. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  10. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »