• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 82 दिनों तक डेली 1.5GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, फ्री SMS के साथ ये है BSNL का सबसे सस्ता प्लान!

82 दिनों तक डेली 1.5GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, फ्री SMS के साथ ये है BSNL का सबसे सस्ता प्लान!

बीएसएनएल का 485 रुपये का प्लान आपको लोकल और एसटीडी, दोनों ही तरह के कॉल्स पर अनलिमिटिड कॉलिंग का फायदा देता है।

82 दिनों तक डेली 1.5GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, फ्री SMS के साथ ये है BSNL का सबसे सस्ता प्लान!

भारत संचार निगम लिमिटिड अपने ग्राहकों के लिए कई सस्ते प्लान पेश करती है।

ख़ास बातें
  • इसमें आपको 82 दिन, यानि कि लगभग 3 महीने तक की वैधता मिल जाती है।
  • इंटरनेट डेटा के मामले में यह डेली बेसिस पर 1.5GB डेटा प्रदान करता है।
  • डेली बेसिस पर यूजर 100SMS फ्री भेज सकता है।
विज्ञापन
टेलीकॉम कंपनियों ने पिछले कुछ महीनों में प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स के दाम कई प्रतिशत तक बढ़ा दिए हैं। Jio, Airtel भले ही देश की टॉप टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर हैं लेकिन इनके मोबाइल रीचार्ज अब काफी महंगे हो चुके हैं। अगर आप भी ऐसे ही महंगे मोबाइल रीचार्ज से परेशान हैं तो आज हम आपको देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के बेहद किफायती प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। यह एक ऐसा प्लान है जिसमें लम्बी वैलिडिटी है, डेली बेसिस पर हाइ स्पीड इंटरनेट है, और साथ में कई और फायदे भी शामिल हैं। 

भारत संचार निगम लिमिटिड अपने ग्राहकों के लिए कई सस्ते प्लान पेश करती है। ये प्लान 28 दिन, 3 महीने, 6 महीने और सालभर तक की वैलिडिटी के साथ भी आते हैं। लेकिन आज हम आपको कंपनी के 82 दिनों वाले प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। अपने नजदीकी टेलीकॉम रीचार्ज प्रोवाइडर या बीएसएनएल वेबसाइट से आप इस प्लान को रीचार्ज करवा सकते हैं जो कि Rs 485 में आता है। इस प्लान की खास बात ये है कि इसमें आपको 82 दिन, यानि कि लगभग 3 महीने तक की वैधता मिल जाती है। 

इंटरनेट डेटा के मामले में यह डेली बेसिस पर 1.5GB डेटा प्रदान करता है। यानि कि इसका कुल डेटा बेनिफिट अगर आप देखें तो प्लान आपको पूरे 123GB डेटा का लाभ देता है। इस प्लान के साथ में कंपनी ने मुफ्त एसएमएस की सुविधा भी दी है। डेली बेसिस पर यूजर 100SMS फ्री भेज सकता है। साथ ही कंपनी 82 दिनों तक अनलिमिटिड कॉलिंग दे रही है जो कि इसका सबसे बड़ा बेनिफिट है। 

बीएसएनएल का 485 रुपये का प्लान आपको लोकल और एसटीडी, दोनों ही तरह के कॉल्स पर अनलिमिटिड कॉलिंग का फायदा देता है। यह किसी भी नेटवर्क के लिए लागू होती है। यूं तो प्लान के साथ मिलने वाला डेटा भी एक तरह से अनलिमिटिड है, क्योंकि 1.5GB डेली इंटरनेट लिमिट इस्तेमाल करने के बाद भी आपका इंटरनेट डेटा का कनेक्शन बंद नहीं होगा। सिर्फ स्पीड कम होकर 40kbps रह जाती है। इस तरह से यह प्लान अन्य कंपनियों के मुकाबले काफी सस्ते में कई सारे बेनिफिट आपको दे जाता है। इसकी और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »