BSNL के पोस्टपेड प्लान के साथ अब Eros Now सब्सक्रिप्शन फ्री!

Eros Now ने कहा है कि बीएसएनएल के सभी पोस्टपेड प्लान के साथ अब यूजर्स को इसके प्लेटफॉर्म पर कंटेंट के लिए प्रीमियम मेंबरशिप की एक्सेस मिलेगी।

BSNL के पोस्टपेड प्लान के साथ अब Eros Now सब्सक्रिप्शन फ्री!

BSNL ने हाल ही में अपने 187 रुपये के प्रीपेड प्लान को भी रिवाइज किया है।

ख़ास बातें
  • यह ऑफर भारत में कुछ चुनिंदा प्रीपेड प्लान पर भी उपलब्ध है।
  • इरोज नाउ हिंदी, मराठी, बंगाली, तमिल आदि कई भाषाओं में देता है कंटेंट।
  • इरोज नाउ ने पहली बार 2019 में बीएसएनएल के साथ भागीदारी की थी।
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अब प्रीपेड प्लान के अलावा अपने सभी पोस्टपेड प्लान के साथ Eros Now कंटेंट पेश करेगा। Eros Now ने शुक्रवार को कंटेंट पार्टनरशिप को अनाउंस कर दिया। इसने अपने प्रीपेड प्लान ऑफरिंग के लिए पहली बार 2019 में बीएसएनएल के साथ भागीदारी की थी। इरोज नाउ प्लेटफॉर्म एक कंटेंट कैटलॉग देता है जिसमें 12,000 से अधिक मूवी टाइटल, प्रीमियम ओरिजिनल, म्यूजिक वीडियो, शॉर्ट-फॉर्म कंटेंट और कई दूसरी चीजें शामिल हैं।

Eros Now ने कहा है कि बीएसएनएल के सभी पोस्टपेड प्लान के साथ अब यूजर्स को इसके प्लेटफॉर्म पर कंटेंट के लिए प्रीमियम मेंबरशिप की एक्सेस मिलेगी। चुनिंदा प्रीपेड प्लान के लिए बीएसएनएल तब तक इरोज नाउ प्लस मेंबरशिप देता है जब तक STV चालू था। इरोज नाउ हिंदी, मराठी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, पंजाबी, गुजराती और अन्य कई भाषाओं में कंटेंट उपलब्ध करवाता है। दूसरी ओर बीएसएनएल की भारत के सभी 22 दूरसंचार सर्किलों में पैन इंडिया मौजूदगी है।

जहां बीएसएनएल के सभी पोस्टपेड प्लान के साथ इरोज नाउ मेंबरशिप मिलेगी, वहीं ये ऑफर भारत में केवल कुछ चुनिंदा प्रीपेड प्लान के लिए उपलब्ध है। यह ऑफर बीएसएनएल ग्राहकों के लिए 78 रुपये में उपलब्ध है, जो एक प्रीपेड प्लान है और 8 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसके अलावा 98 रुपये के प्लान के साथ भी यह मिलता है जिसकी वैधता 24 दिनों की है (केरल को छोड़कर, जहां 98 रुपये प्लान 20 दिनों की वैधता के साथ आता है)। यह ऑफर 298 रुपये के बीएसएनएल प्रीपेड प्लान पर भी लागू है जो 54 दिनों की वैधता के साथ आता है (आंध्र प्रदेश को छोड़कर, जहां इसकी कीमत 297 रुपये है)। यह बीएसएनएल के 333 रुपये के प्रीपेड प्लान पर 45 दिनों की वैधता के साथ और 444 रुपये के प्रीपेड प्लान पर 60 दिनों की वैधता के साथ भी लागू है।

BSNL ने हाल ही में अपने 187 रुपये के प्रीपेड प्लान को भी रिवाइज किया है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनिफिट्स मिलते रहेंगे। यह 2GB डेली डेटा, प्रति दिन 100 एसएमएस संदेश, मुफ्त PRBT रिंगटोन और 28 दिनों की वैधता के साथ आएगा। नया प्लान अब पहले पेश की गई 24 दिनों की वैधता के बजाए 28 दिनों की वैधता के साथ है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  2. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  3. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  4. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  6. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  7. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  10. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »