BSNL ने लॉन्च किया 499 रुपये का ब्रॉडबैंड प्लान, मिलेगा 100 जीबी डेटा

BSNL Bharat Fiber 100GB CUL ब्रॉडबैंड प्लान की घोषणा BSNL Chennai वेबसाइट के जरिए की गई है। कंपनी ने वेबसाइट पर प्लान से संबंधित सर्कुलर ज़ारी किया है।

BSNL ने लॉन्च किया 499 रुपये का ब्रॉडबैंड प्लान, मिलेगा 100 जीबी डेटा

BSNL के इस प्लान में मुफ्त अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा भी

ख़ास बातें
  • प्लान में एक फ्री ईमेल आईडी के साथ मिलेगा 1 जीबी स्पेस
  • वार्षिक FMC पर ग्राहक को 1 महीने की सर्विस मुफ्त मिलती है
  • FUP लिमिट खत्म होने पर डेटा स्पीड घटकर 2Mbps हो जाती है
विज्ञापन
BSNL भारत फाइबर ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए 100 जीबी डेटा वाला CUL ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान अंडमान-निकोबार, केरल, पश्चिम बंगाल, कोलकाता और राजस्थान को छोड़कर BSNL के लगभग सभी सर्कल्स में उपलब्ध है। प्लान की शुरुआत 3 जुलाई से हो गई है। 100GB CUL ब्रॉडबैंड प्लान 100 जीबी हाई-स्पीड डेटा और 20Mbps स्पीड के साथ आता है। इस प्लान का मासिक शुल्क 499 रुपये है। यानी बीएसएनएल ब्रॉडबैंड ग्राहक 500 रुपये से कम के रीचार्ज पर 100 जीबी हाई-स्पीड डटा का आनंद ले सकते हैं।

BSNL Bharat Fiber 100GB CUL ब्रॉडबैंड प्लान की घोषणा BSNL Chennai वेबसाइट के जरिए की गई है। कंपनी ने वेबसाइट पर प्लान से संबंधित सर्कुलर ज़ारी किया है। इस सर्कुलर में जानाकारी दी गई है कि यह ब्रॉडबैंड प्लान अंडमान-निकोबार, केरल, पश्चिम बंगाल, कोलकाता और राजस्थान जैसे सर्कल्स में उपलब्ध नहीं होगा। इन सब सर्कल्स के अलावा यह प्लान बीएसएनएल के सभी सर्कल्स में उपलब्ध होगा। बेनेफिट्स की बात करें, तो बीएसएनएल भारत फाइबर 100 जीबी सीयूएल ब्रॉडबैंड प्लान में भारत के अंदर सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। हालांकि, ISD कॉल पर 1.20 रुपये प्रति यूनिट चार्ज किया जाएगा।

नया 100 जीबी सीयूएल बीएसएनएल भारत फाइबर प्लान 100 जीबी हाई-स्पीड डेटा के साथ 20Mbps की स्पीड प्रदान करता है। वहीं, एफयूपी लिमिट खत्म हो जाने के बाद यह स्पीड घटकर 2Mbps हो जाती है। बीएसएनएल ने हर महीने डाउनलोड और अपलोड पर लगने वाली सीमा भी इसमें लागू नहीं की है। नए ब्रॉडबैंड प्लान में एक फ्री ईमेल आईडी और एक ईमेल आईडी के साथ 1 जीबी स्टोरेज स्पेस भी पेश किया है।

जैसा कि हमने बताया, BSNL 100GB CUL प्लान की कीमत 499 रुपये प्रति माह है। इस प्लान को ग्राहक मासिक रूप से भी ले सकता है या फिर वह 12 महीने का फिक्स मंथली चार्ज (FMC) का भी भुगतान करके इसे वार्षिक तौर पर एक्टिवेट करा सकते हैं। 12 महीने के अलावा ग्राहक को FMC में 24 महीने और 36 महीने का भी विकल्प उपलब्ध होगा। जो ग्राहक वार्षिक FMC का विकल्प चुनते हैं, उन्हें 1 महीने की अतिरिक्त सर्विस मुफ्त ऑफर की जाती है। 24 महीने वाले ग्राहकों को 3 महीने की फ्री सर्विस मिलती है और 36 महीने वाले ग्राहकों को 4 महीने अतिरिक्त सुविधा प्राप्त होती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, Bharat Fiber, BSNL Broadband Plan

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »