BSNL के 4G नेटवर्क को 5G पर अपग्रेड करेगी TCS

BSNL ने दिल्ली-एनसीआर रीजन में 1,800 से अधिक 5G साइट्स के लिए टेंडर दिया था। इस टेंडर के लिए तीन कंपनियों - Tejas Networks, Lekha Wireless और Galore Network ने बिड दी हैं

BSNL के 4G नेटवर्क को 5G पर अपग्रेड करेगी TCS

कंपनी के 4G नेटवर्क के लिए TCS ने रेडियो इक्विपमेंट की सप्लाई की है

ख़ास बातें
  • इस वर्ष के मध्य तक BSNL का लगभग एक लाख 4G साइट्स शुरू करने का टारगेट है
  • इसके बाद कंपनी का 5G नेटवर्क लॉन्च किया जाएगा
  • पिछले वर्ष नवंबर में BSNL ने 5G नेटवर्क के लिए टेंडर दिया था
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने बताया है कि वह सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड ( BSNL) के 4G नेटवर्क को अपग्रेड कर 5G में तब्दील करेगी। BSNL का इस वर्ष के मध्य तक लगभग एक लाख 4G साइट्स शुरू करने का टारगेट है। इसके बाद कंपनी का 5G नेटवर्क लॉन्च किया जाएगा। 

एक मीडिया रिपोर्ट में TCS के एडवाइजर (टेलीकॉम स्ट्रैटेजिक इनिशिएटिव्स) और Tejas Networks के चेयरमैन, N G Subramaniam के हवाले से बताया गया है, "BSNL के 5G के लिए बैंड्स और विशेष साइट्स को चुनने के बाद, TCS अपग्रेड करेगी। हमने इस क्षमता को प्रदर्शित किया है। इस अपग्रेड के लिए सही स्पेक्ट्रम बैंड पर विचार विमर्श किया जा रहा है।" BSNL के 4G नेटवर्क के लिए TCS ने रेडियो इक्विपमेंट की सप्लाई की है। इस इक्विपमेंट को सॉफ्टवेयर में अपग्रेड के साथ 5G पर अपडेट किया जा सकता है। 

BSNL के पास 700 MHz, 900 MHz, 2,100 MHz, 2,500 MHz और 3,500 MHz फ्रीक्वेंसी बैंड्स में स्पेक्ट्रम है। कंपनी ने दिल्ली-एनसीआर रीजन में 1,800 से अधिक 5G साइट्स के लिए टेंडर दिया था। इस टेंडर के लिए तीन कंपनियों - Tejas Networks, Lekha Wireless और Galore Network ने बिड दी हैं। Tejas Networks में टाटा संस की बड़ी हिस्सेदारी है। BSNL के लिए 4G साइट्स को इंस्टॉल कर रहे TCS की अगुवाई वाले कंसोर्शियम में Tejas Networks शामिल है। 

पिछले वर्ष नवंबर में BSNL ने 5G नेटवर्क के लिए टेंडर दिया था। कंपनी की योजना 900 MHz लो-बैंड और 3.5 GHz मिड-बैंड स्पेक्ट्रम के इस्तेमाल से 5G नेटवर्क को लॉन्च करने की है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी ने अपने 4G नेटवर्क के लॉन्च की रफ्तार बढ़ाई है। BSNL की लगभग 65,000 4G साइट्स एक्टिवेट हो गई हैं। इस नेटवर्क के लिए कंपनी ने देश में बनी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। हाल ही में BSNL के चेयरमैन, Robert J Ravi ने बताया था कि 4G साइट्स इंस्टॉल करने के बाद न्यूनतम क्वालिटी ऑफ सर्विसेज (QoS) मापदंडों के पूरा होने को सुनिश्चित करना भी महत्वपूर्ण है। इसके लिए कंपनी ने प्रत्येक सर्कल में एक टीम को तैनात किया है। कंपनी ने 4G नेटवर्क के लिए 700 MHz स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल किया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »