भारती एयरटेल बढ़ाएगी 5G नेटवर्क, 4G में नहीं होगा नया इनवेस्टमेंट

पिछली तिमाही में कंपनी ने अपना नेटवर्क बढ़ाने और कस्टमर्स का एक्सपीरिएंस बेहतर करने के लिए लगभग 5,200 टावर और लगभग 16,300 मोबाइल ब्रॉडबैंड स्टेशन इंस्टॉल किए हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 फरवरी 2025 20:26 IST
ख़ास बातें
  • पिछली तिमाही के अंत में कंपनी के पास 12 करोड़ सब्सक्राइबर्स का 5G बेस था
  • स्मार्टफोन की कुल शिपमेंट्स में 5G स्मार्टफोन्स की हिस्सेदारी बढ़ रही है
  • मौजूदा वित्त वर्ष में भारती एयरटेल के कैपिटल एक्सपेंडिचर में कमी हुई है

स्मार्टफोन की कुल शिपमेंट्स में 5G स्मार्टफोन्स की हिस्सेदारी बढ़कर 80 प्रतिशत से अधिक हो गई है

बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Bharti Airtel ने 5G नेटवर्क की कवरेज को बढ़ाने की तैयारी की है। डेटा की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी ने कवरेज बढ़ाने की योजना बनाई है। इसके साथ ही भारती एयरटेल ने 4G नेटवर्क में नया इनवेस्टमेंट नहीं करने का फैसला किया है। 

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर, Gopal Vittal ने बताया, "5G कवरेज का एक्सपैंशन योजना के अनुसार चल रहा है। पिछली तिमाही के अंत में हमारे पास 12 करोड़ सब्सक्राइबर्स का 5G बेस था। स्मार्टफोन की कुल शिपमेंट्स में 5G स्मार्टफोन्स की हिस्सेदारी बढ़कर 80 प्रतिशत से अधिक हो गई है। हमें इससे फायदा मिल रहा है।" उन्होंने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में भारती एयरटेल के कैपिटल एक्सपेंडिचर में कमी हुई है। पिछली तिमाही में कंपनी ने अपना नेटवर्क बढ़ाने और कस्टमर्स का एक्सपीरिएंस बेहतर करने के लिए लगभग 5,200 टावर और लगभग 16,300 मोबाइल ब्रॉडबैंड स्टेशन इंस्टॉल किए हैं।    

हाल ही में Bharti Enterprises ने बताया था कि वह सैटेलाइट टेलीकॉम सर्विस शुरू करने के लिए तैयार है। इस सर्विस के लिए केंद्र सरकार की स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है। बिलिनेयर Elon Musk की कंपनी Starlink ने भी सरकार से सैटेटलाइट इंटरनेट सर्विस लॉन्च करने के लिए अनुमति मांगी है।Bharti Enterprises के वाइस चेयरमैन, Rajan Bharti Mittal ने बताया था, "हम स्पेक्ट्रम एलोकेशन का इंतजार कर रहे हैं। गुजरात और तमिलनाडु में हमारे दो स्टेशंस तैयार हैं। अनुमति मिलने के बाद हम इस सर्विस को लॉन्च करेंगे।" 

उन्होंने कहा था कि भारती एंटरप्राइसेज ने 635 सैटेलाइट लॉन्च किए हैं और कंपनी अन्य देशों में सर्विसेज उपलब्ध करा रही है। पिछले कुछ महीनों से स्पेक्ट्रम के एडमिनिस्ट्रेटिव प्रोसेस या ऑक्शन के जरिए एलोकेशन को लेकर चल रहे विवाद के बारे में पूछने पर, मित्तल ने भारती एयरटेल का रुख दोहराया था उनका कहना था कि सैटेलाइट कंपनियों को लाइसेंस फीस चुकानी चाहिए और ऑक्शन के जरिए स्पेक्ट्रम हासिल करना चाहिए। Reliance Jio ने भी इस स्पेक्ट्रम के लिए लाइसेंस फीस चुकाने और टेलीकॉम सर्विसेज के लिए स्पेक्ट्रम खरीदने का पक्ष लिया है। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि इस स्पेक्ट्रम का ऑक्शन करने पर अधिक इनवेस्टमेंट करना होगा और इससे इंटरनेशनल टेलीकॉम कंपनियां पीछे हट सकती हैं। 
Advertisement



Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.