एयरटेल, रिलायंस जियो को मिले नए मोबाइल सब्सक्राइबर्स, BSNL को हुआ नुकसान

BSNL के ब्रॉडबैंड यूजर्स की संख्या घटकर लगभग 3.15 करोड़ रह गई है। देश में जनवरी के अंत में वायरलेस सब्सक्राइबर्स की कुल संख्या लगभग 0.05 प्रतिशत बढ़कर लगभग 115.1 करोड़ की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2025 18:38 IST
ख़ास बातें
  • भारती एयरटेल को जनवरी में लगभग 16.5 लाख नए सब्सक्राइबर्स मिले हैं
  • रिलायंस जियो ने लगभग 6.86 लाख नए सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं
  • BSNL को लगभग 1.52 लाख यूजर्स का नुकसान हुआ है

देश में जनवरी के अंत में वायरलेस सब्सक्राइबर्स की कुल संख्या बढ़कर लगभग 115.1 करोड़ की थी

बड़ी टेलीकॉम कंपनियों Reliance Jio और  Bharti Airtel ने जनवरी में नए मोबाइल सब्सक्राइबर्स हासिल किए हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के नेट सब्सक्राइबर्स की संख्या में कमी जारी है। पिछले वर्ष प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के टैरिफ में बढ़ोतरी के बाद BSNL के सब्सक्राइबर्स की संख्या में कुछ महीनों तक बढ़ोतरी हुई थी। कंपनी का 5G नेटवर्क मौजूद नहीं होने और 4G नेटवर्क की कम उपलब्धता से इसके सब्सक्राइबर्स घट रहे हैं। 

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के डेटा के अनुसार, भारती एयरटेल को जनवरी में लगभग 16.5 लाख नए सब्सक्राइबर्स मिले हैं। रिलायंस जियो ने लगभग 6.86 लाख नए सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं। Vodafone Idea को 13.4 लाख यूजर्स और BSNL को लगभग 1.52 लाख यूजर्स का नुकसान हुआ है। जनवरी में ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स की कुल संख्या मामूली बढ़कर 9,451.6 लाख की थी। जनवरी के अंत में वायरलेस ब्रॉडबैंड मार्केट में रिलायंस जियो का पहला स्थान बरकरार था। इसके बाद भारती एयरटेल का दूसरा रैंक है। 
Advertisement

रिलायंस जियो और भारती एयरटेल का वायरलेस ब्रॉडबैंड डेटा पिछले वर्ष नवंबर के आंकड़ों पर आधारित है क्योंकि इन दोनों टेलीकॉम कंपनियों ने पिछले दो महीनों में जरूरी फॉर्मेट में अपने सब्सक्राइबर्स की अपडेटेड संख्या की जानकारी नहीं दी है। BSNL के ब्रॉडबैंड यूजर्स की संख्या घटकर लगभग 3.15 करोड़ रह गई है। देश में जनवरी के अंत में वायरलेस सब्सक्राइबर्स की कुल संख्या लगभग 0.05 प्रतिशत बढ़कर लगभग 115.1 करोड़ की थी। भारती एयरटेल और रिलायंस जियो के सब्सक्राइबर्स की संख्या में बढ़ोतरी के साथ ही एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) में भी ग्रोथ हुई है। 

दुनिया में भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हैं जहां टेलीकम्युनिकेशन सर्विसेज के लिए महंगा टैरिफ नहीं है। हालांकि, इस स्थिति में जल्द बदलाव हो सकता है। बड़ी टेलीकॉम कंपनियां इस वर्ष के अंत तक टैरिफ में दोबारा बढ़ोतरी कर सकती हैं। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में इंटरनेशनल ब्रोकरेज फर्म Bernstein के एक एनालिसिस के हवाले से बताया गया था कि टेलीकॉम कंपनियां इस वर्ष टैरिफ को 10-20 प्रतिशत तक बढ़ा सकती हैं। यह पिछले छह वर्षों में टैरिफ में चौथी बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले वर्ष जुलाई में टेलीकॉम कंपनियों ने टैरिफ को 25 प्रतिशत तक बढ़ाया था। इसके पीछे 4G नेटवर्क को मजबूत करने और 5G नेटवर्क के एक्सपैंशन के लिए टेलीकॉम कंपनियों की कैपिटल की जरूरत प्रमुख कारण था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  3. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.