Bharti Airtel, Reliance Jio के मोबाइल सब्सक्राइबर्स में बढ़ोतरी, BSNL को हुआ नुकसान

पिछले वर्ष दिसंबर में भारती एयरटेल ने लगभग 54.2 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स को जोड़ा है। रिलायंस जियो के वायरलेस सब्सक्राइबर्स की संख्या में लगभग 29.6 लाख की बढ़ोतरी हुई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 फरवरी 2026 23:44 IST
ख़ास बातें
  • भारती एयरटेल ने लगभग 54.2 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स को जोड़ा है
  • रिलायंस जियो के वायरलेस सब्सक्राइबर्स की संख्या लगभग 29.6 लाख बढ़ी है
  • BSNL के मोबाइल सब्सक्राइबर्स की संख्या लगभग 2.06 लाख कम हो गई है

देश में वायरलेस सब्सक्राइबर्स की कुल संख्या बढ़कर लगभग 1.25 अरब पर पहुंच गई है

बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Bharti Airtel और Reliance Jio के मोबाइल सब्सक्राइबर्स की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) का 4G नेटवर्क लॉन्च होने के बावजूद इसके वायरलेस सब्सक्राइबर्स में कमी हुई है। 

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के डेटा के अनुसार, पिछले वर्ष दिसंबर में भारती एयरटेल ने लगभग 54.2 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स को जोड़ा है। रिलायंस जियो के वायरलेस सब्सक्राइबर्स की संख्या में लगभग 29.6 लाख की बढ़ोतरी हुई है। देश के बड़े हिस्से में इन टेलीकॉम कंपनियों का 5G नेटवर्क मौजूद है। पिछले कुछ वर्षों से वित्तीय मुश्किलों का सामना कर रही Vodafone Idea के लगभग 9.4 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स घटे हैं। 

Advertisement

पिछले वर्ष दिसंबर में BSNL के मोबाइल सब्सक्राइबर्स की संख्या लगभग 2.06 लाख कम हो गई है। हालांकि, BSNL ने कुछ सर्कल में वायरलेस सब्सक्राइबर्स को बढ़ाया है लेकिन इसके कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या में कमी हुई है। कंपनी के 4G नेटवर्क का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। BSNL ने 97,672 4G साइट्स को इंस्टॉल किया है। इनमें से 95,511 साइट्स लाइव हो गई हैं। कंपनी की जल्द 5G नेटवर्क भी लॉन्च करने की योजना है। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की 5G सर्विसेज की वजह से BSNL को सब्सक्राइबर्स का नुकसान हो रहा है। BSNL की  4G साइट्स को 5G पर अपग्रेड किया जा सकता है। हाल ही में कंपनी ने वॉयस-ओवर-WiFi (VoWiFi) सर्विस को भी लॉन्च किया है। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की यह सर्विस पहले से उपलब्ध है। इस सर्विस के इस्तेमाल से BSNL के सब्सक्राइबर्स WiFi पर वॉयस कॉल्स करने के साथ मैसेज भी भेज सकेंगे। VoWiFi को विशेषतौर पर ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के लिए उपयोगी माना जाता है, जहां मोबाइल नेटवर्क की कवरेज कम होती है। 

देश में टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स (वायलेस और वायरलाइन) का कुल बेस पिछले वर्ष दिसंबर में बढ़कर लगभग 1.30 अरब हो गया है। इसमें वायरलेस सेगमेंट की बड़ी हिस्सेदारी है। वायरलेस सब्सक्राइबर्स की कुल संख्या बढ़कर लगभग 1.25 अरब पर पहुंच गई है। इसमें मोबाइल और फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) सब्सक्राइबर्स शामिल हैं। देश में ब्रॉडबैंड का सेगमेंट भी तेजी से बढ़ रहा है। पिछले वर्ष दिसंबर में इस सेगमेंट में एक अरब से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हो गए हैं। इनमें मोबाइल वायरलेस ब्रॉडबैंड की बड़ी हिस्सेदारी है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  2. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.