Airtel का 'बोनस 30 जीबी' ऑफर: पोस्टपेड ग्राहकों को मुफ्त 30 जीबी डेटा

रिलायंस जियो के आने के बाद टेलीकॉम सेक्टर में 'अघोषित सेल' चल रही है। ग्राहकों को मुफ्त डेटा दिए जाने का सिलसिला ज़ारी है। जियो को चुनौती देने के मकसद से Airtel ने अपने नए पोस्टपेड ग्राहकों के लिए नई स्कीम का ऐलान किया है।

Airtel का 'बोनस 30 जीबी' ऑफर: पोस्टपेड ग्राहकों को मुफ्त 30 जीबी डेटा
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो के आने के बाद से टेलीकॉम सेक्टर में 'अघोषित सेल' चल रही है
  • Airtel ने अपने नए पोस्टपेड ग्राहकों के लिए नई स्कीम का ऐलान किया
  • कंपनी का नया प्लान बोनस 30 जीबी है
विज्ञापन
रिलायंस जियो के आने के बाद टेलीकॉम सेक्टर में 'अघोषित सेल' चल रही है। ग्राहकों को मुफ्त डेटा दिए जाने का सिलसिला ज़ारी है। जियो को चुनौती देने के मकसद से Airtel ने अपने नए पोस्टपेड ग्राहकों के लिए नई स्कीम का ऐलान किया है। कंपनी का नया प्लान बोनस 30 जीबी है। इसके तहत ग्राहकों को तीन महीने में कुल 30 जीबी डेटा मुफ्त दिया जाएगा। हर महीने 10 जीबी डेटा के हिसाब से। टेलीकॉम कंपनी की वेबसाइट airtel.in से नया पोस्टपेड कनेक्शन लेने वाले ग्राहकों को एयरटेल को 30 जीबी डेटा तो दिया ही जाएगा। साथ में सिम की डिलिवरी मुफ्त होगी।

वेबसाइट के मुताबिक, एयरटेल का बोनस 30 जीबी ऑफर 299 रुपये वाले प्लान के अलावा सभी पोस्टपेड प्लान के साथ मिलेगा। मुफ्त में कुल 30 जीबी डेटा मिलेगा। अगर एक महीने में  दिए गए 10 जीबी को ग्राहक नहीं इस्तेमाल कर पाते हैं तो बचा हुआ डेटा अगले महीने के प्लान का हिस्सा बन जाएगा। मुफ्त डेटा पाने के लिए आपको 499, 649, 799 और 1,199 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में से एक को चुनना होगा।

इससे पहले एयरटेल ने अपने मौज़ूदा पोस्टपेड यूज़र के लिए 60 जीबी मुफ्त इंटरनेट डेटा देने का ऐलान किया था। लेकिन इस ऑफर के लिए कंपनी का एयरटेल टीवी ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करना होगा। संक्षेप में कहें तो, एयरटेल छह महीने के लिए हर महीने 10 जीबी डेटा दे रही है। यानी कुल मिलाकर अगर आप ऐप इंस्टॉल करते हैं तो कुल 60 जीबी डेटा मुफ्त मिलेगा। मुफ्त डेटा पाने के लिए, एयरटेल पोस्टपेड यूज़र को मायएयरटेल ऐप डाउनलोड और खोलने की जरूरत होगी। जिसके बाद मुफ्त डेटा के लिए एक नया बैनर दिखेगा। यूज़र को बैनर पर क्लिक करने की जरूरत होगी और स्क्रीन पर दिए गए दिशा-निर्देश का पालन करना होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  3. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  5. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  7. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  10. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »