Airtel का नया ऑफर, पोस्टपेड ग्राहकों को मिल रहा है 60 जीबी मुफ्त डेटा

एयरटेल ने पिछले हफ्ते अपने पोस्टपेड यूज़र के लिए 60 जीबी मुफ्त इंटरनेट डेटा देने का ऐलान किया था। लेकिन इस ऑफर के लिए कंपनी का एयरटेल टीवी ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करना होगा।

Airtel का नया ऑफर, पोस्टपेड ग्राहकों को मिल रहा है 60 जीबी मुफ्त डेटा
ख़ास बातें
  • नया प्लान, एयरटेल मॉनसून ऑफर की तरह ही है
  • पिछला ऑफर सिर्फ तीन महीनों के लिए वैध था
  • एयरटेल, छह महीनों के लिए 10 जीबी डेटा दे रही है
विज्ञापन
एयरटेल ने पिछले हफ्ते अपने पोस्टपेड यूज़र के लिए 60 जीबी मुफ्त इंटरनेट डेटा देने का ऐलान किया था। लेकिन इस ऑफर के लिए कंपनी का एयरटेल टीवी ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करना होगा। संक्षेप में कहें तो, एयरटेल छह महीने के लिए हर महीने 10 जीबी डेटा दे रही है। यानी कुल मिलाकर अगर आप ऐप इंस्टॉल करते हैं तो कुल 60 जीबी डेटा मुफ्त मिलेगा।

मुफ्त डेटा पाने के लिए, एयरटेल पोस्टपेड यूज़र को मायएयरटेल ऐप डाउनलोड और खोलने की जरूरत होगी। जिसके बाद मुफ्त डेटा के लिए एक नया बैनर दिखेगा। यूज़र को बैनर पर क्लिक करने की जरूरत होगी और स्क्रीन पर दिए गए दिशा-निर्देश का पालन करना होगा। कंपनी ने अपनी प्रेस रिलीज़ में बताया कि, ''आपको एयरटेल टीवी एपीके डाउनलोड कर, अपने स्मार्टफोन पर इंस्टॉल करना होगा। अगर आप ऐसा कर पाने में सफल होते हैं तो आपके अकाउंट में 24 घंटे के अंदर मुफ्त डेटा मिल जाएगा।'' कंपनी के इस ऐप्लिकेशन में लाइव टीवी सर्विस मिलेगी।

एयरटेल का कहना है कि नया ऑफर, एयरटेल मॉनसून ऑफर की तरह ही है। कंपनी ने एयरटेल मॉनसून ऑफर को तीन महीने पहले पेश किया था। गौर करने वाली बात है कि, एयरटेल मॉनसून ऑफर के तहत कंपनी, एयरटेल टीवी ऐप्लिकेशन को डाउनलोड करने पर 10 जीबी मुफ्त डेटा मिलेगा। हालांकि, एयरटेल मॉनसून सिर्फ तीन महीने के लिए वैध था। वहीं, एयरटेल का नया ऑफर छह महीने के लिए वैध है। एयरटेल का कहना है कि आपके पोस्टपेड अकाउंट में हर महीने 10 जीबी मुफ्त डेटा अपने आप जुड़ जाएगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , airtel, airtel postpaid plan, airtel postpaid user, internet
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »