• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel लाई Rs 699 में धांसू Wi Fi प्लान, सुपरफास्ट इंटरनेट, ZEE5, Hotstar, Netflix जैसे 23 OTT का एक्सेस!

Airtel लाई Rs 699 में धांसू Wi-Fi प्लान, सुपरफास्ट इंटरनेट, ZEE5, Hotstar, Netflix जैसे 23 OTT का एक्सेस!

Airtel ने अपने यूजर्स के लिए ZEE5 के साथ भागीदारी में धांसू इंटरनेट प्लान पेश किया है।

Airtel लाई Rs 699 में धांसू Wi-Fi प्लान, सुपरफास्ट इंटरनेट, ZEE5, Hotstar, Netflix जैसे 23 OTT का एक्सेस!

Airtel ने अपने यूजर्स के लिए एक्सक्लूसिव इंटरनेट प्लान पेश किया है

ख़ास बातें
  • कंटेंट को कई भाषाओं में एक्सेस किया जा सकता है।
  • Airtel Wi-Fi प्लान के साथ कंपनी ZEE5 का फ्री एक्सेस दे रही है।
  • यूजर्स को इसमें 350 टीवी चैनल्स का एक्सेस मिलता है।
विज्ञापन
Airtel ने अपने यूजर्स के लिए एक धांसू इंटरनेट प्लान पेश किया है। कंपनी ने ZEE5 के साथ भागीदारी की है और एक एक्सक्लूसिव डिजिटल कंटेंट प्लान अपने Wi-Fi कस्टमर्स के लिए उतारा है। यह प्लान मात्र Rs 699 से शुरू होता है जिसमें यूजर को ZEE5 ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस एकदम फ्री मिलने वाला है। और कौन से बेनिफिट्स इस प्लान में दिए गए हैं, आइए आपको विस्तार से बताते हैं। 

देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel ने अपने यूजर्स के लिए एक एक्सक्लूसिव प्लान पेश किया है जो 699 रुपये से शुरू हो जाता है। Airtel Wi-Fi प्लान के साथ कंपनी ZEE5 का फ्री एक्सेस दे रही है जिसमें प्लेटफॉर्म पर यूजर्स ओरिजनल वेब सीरीज, मूवी और कई तरह अन्य शो भी देख सकते हैं। फायदे की बात ये भी है कि कंटेंट को कई भाषाओं में एक्सेस किया जा सकता है। कंपनी की ओर से 1.5 लाख घंटे तक का कंटेंट उपलब्ध करवाए जाने की बात कही गई है। 

इसमें कई हिट फिल्में यूजर्स देख सकते हैं जैसे सैम बहादुर, RRR, सिर्फ एक बंदा काफी है, मनोरथांगल, विक्काटाकवि, द क्रॉनिकल्स ऑफ अमरागिरी, और ग्यारह ग्यारह जैसी कई और फिल्में भी यहां देखने के लिए उपलब्ध हैं। 

प्लान के तहत Airtel Wi-Fi सर्विसेज की बात करें तो यूजर्स को इसमें 350 TV चैनल्स का एक्सेस मिलता है। साथ ही Airtel Xstream Play भी इसमें शामिल है जिसमें 23 पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यूजर्स कंटेंट देख सकेंगे। इनमें SonyLiv, ErosNow, SunNxt, और AHA जैसे नाम शामिल हैं। Amazon Prime, Netflix, और Hotstar के साथ कंपनी ने ZEE5 को जोड़कर प्लान के बेनिफिट्स का दायरा और बढ़ा दिया है। 

Airtel Rs 699 Wi-Fi प्लान में यूजर को 40Mbps का सुपरफास्ट इंटरनेट दिया जाता है। इसमें 350 TV चैनल्स (HD समेत) के साथ ZEE5, Amazon Prime, Netflix, और Hotstar जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट का लुत्फ लिया जा सकता है। Airtel Rs 899 Wi-Fi प्लान में ऊपर बताए बेनिफिट्स के साथ यूजर को 100Mbps का सुपरफास्ट इंटरनेट दिया जाता है। वहीं, Airtel Rs 1099 Wi-Fi प्लान में यूजर को 200Mbps का सुपरफास्ट इंटरनेट दिया जाता है। प्लान्स की और अधिक जानकारी के लिए आप Airtel की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »