Airtel TV ऐप अब नए अवतार में, जून 2018 तक मुफ्त है सब्सक्रिप्शन

भारतीय टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने एयरटेल टीवी ऐप को नए अवतार में पेश किया है। यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध है। इस ऐप में यूज़र 300 लाइव टेलीविज़न चैनल और 6000 सिनेमा का मज़ा ले पाएंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2017 17:06 IST
ख़ास बातें
  • टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने एयरटेल टीवी ऐप को नए अवतार में पेश किया
  • ऐप में यूज़र 300 लाइव टेलीविज़न चैनल और 6000 सिनेमा का मज़ा ले पाएंगे
  • कई ग्लोबल टीवी शो भी ऐप पर मौज़ूद होंगे
भारतीय टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने एयरटेल टीवी ऐप को नए अवतार में पेश किया है। यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध है। इस ऐप में यूज़र 300 लाइव टेलीविज़न चैनल और 6000 सिनेमा का मज़ा ले पाएंगे। इसके अलावा कई ग्लोबल टीवी शो भी ऐप पर मौज़ूद होंगे। बता दें कि जून 2018 तक एयरटेल के प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों को इस ऐप का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

Airtel ने अपने Airtel TV ऐप के नए वर्ज़न को एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म के लिए उतारने जा रही है। एयरटेल टीवी ऐप में सबसे बड़ा बदलाव कंटेंट में किया गया है। अब 300 से ज़्यादा लाइव टीवी चैनल पर मज़ा इस ऐप पर लिया जा सकेगा। ये चैनल इंटरनेट, सिनेमा और न्यूज़ से जुड़े कंटेंट के लिए जाने जाते हैं। ऐप पर अब बॉलीवुड और हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर सिनेमा उपलब्ध होंगे। इसके अलावा यूज़र को अन्य भारतीय भाषाओं और अंतरराष्ट्रीय टेलीविज़न के शो भी मिलेंगे। HOOQ, Eros Now और Sony Liv जैसे कंटेंट पार्टनर की भी सेवाओं का जून 2018 तक मुफ्त में लुत्फ उठाया जा सकता है। यह जानकारी गैजेट्स 360 को एयरटेल के प्रवक्ता ने दी।

एयरटेल टीवी ऐप के नए वर्ज़न में यूज़र इंटरफेस को भी अपग्रेड किया गया है। यूज़र अब कंटेंट को कई अलग-अलग पैमाने पर फिल्टर कर पाएंगे। गौर करने वाली बात है कि इस ऐप पर अब 15 भाषाओं में कंटेंट मौज़ूद हैं- अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी, बंगाली, गुजराती, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, मराठी, भोजपुरी, असमिया, उड़िया, फ्रेंच और ऊर्दू।

स्क्रॉल बैक फ़ीचर की मदद से यूज़र अब लाइव टीवी पर पुराने शो को देख पाएंगे। चुनिंदा शो के लिए 7 दिन तक के पुराने कंटेंट को देखने की सुविधा होगी।
Advertisement

लॉन्च पर विंक के सीईओ समीर बत्रा ने कहा, "हम एयरटेल टीवी का लेटेस्ट वर्ज़न लाकर बेहद ही उत्साहित महसूस कर रहे हैं। अब यह और शानदार कंटेंट का ठिकाना हो गया है। यूज़र इंटरफेस भी पहले की तुलना में और सरल हो गया है। हम अपने ग्राहकों की ज़रूरतों और मांगों का खास ख्याल रखते हैं, इसलिए ऐप को बेहतर बनाया गया है।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.