यह ऐप शुरुआत में Android TVs के लिए उपलब्ध है। इसे Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि, इसके फीचर्स का पता नहीं चला है। इस वर्ष फरवरी में BSNL ने इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन (IPTV) सर्विस को फाइबर के जरिए पेश किया था।
Reliance Jio ने Star India के साथ साझेदारी कर ली है। Jio TV ऐप पर सभी क्रिकेट मैच लाइव देख पाएंगे। जियो टीवी यूजर ऐप पर टी-20, वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच, टेस्ट मैच और BCCI के घरेलू टूर्नामेंट मैच का सीधा लाइव प्रसारण देख सकेंगे।
भारतीय टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने एयरटेल टीवी ऐप को नए अवतार में पेश किया है। यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध है। इस ऐप में यूज़र 300 लाइव टेलीविज़न चैनल और 6000 सिनेमा का मज़ा ले पाएंगे।