Airtel का डेटा रीचार्ज पैक, 49 रुपये में मिलेगा 1 जीबी डेटा

एयरटेल ने अपने प्रीपेड यूज़र के लिए नया किफायती डेटा पैक पेश किया है। इस डेटा पैक की कीमत 49 रुपये है और रीचार्ज कराने पर ग्राहकों को इस्तेमाल करने के लिए 1 जीबी 3जी/ 4जी डेटा मिलेगा। बता दें कि इस डेटा को सिर्फ एक दिन में इस्तेमाल करना होगा।

Airtel का डेटा रीचार्ज पैक, 49 रुपये में मिलेगा 1 जीबी डेटा
ख़ास बातें
  • एयरटेल ने अपने प्रीपेड यूज़र के लिए नया किफायती डेटा पैक पेश किया है
  • ग्राहकों को इस्तेमाल करने के लिए 1 जीबी 3जी/ 4जी डेटा मिलेगा
  • बता दें कि इस डेटा को सिर्फ एक दिन में इस्तेमाल करना होगा
विज्ञापन
एयरटेल ने अपने प्रीपेड यूज़र के लिए नया किफायती डेटा पैक पेश किया है। इस डेटा पैक की कीमत 49 रुपये है और रीचार्ज कराने पर ग्राहकों को इस्तेमाल करने के लिए 1 जीबी 3जी/ 4जी डेटा मिलेगा। बता दें कि इस डेटा को सिर्फ एक दिन में इस्तेमाल करना होगा। गौर करने वाली बात है कि एयरटेल 146 रुपये के रीचार्ज में भी 1 जीबी डेटा ही देती है और इसकी वैधता 7 दिनों की होती है। वहीं, 98 रुपये वाले पैक की वैधता 28 दिन की है और डेटा 1 जीबी ही मिलेगा।

49 रुपये वाले प्लान से रीचार्ज कराने के लिए एयरटेल प्रीपेड यूज़र को मायएयरटेल ऐप पर जाना होगा। इसके बाद 'View Best Offers' पर क्लिक करके डेटा सेक्शन में नए पैक को खोजा जा सकता है। गौर करने वाली बात है कि ऐप में आपको 51 रुपये में वाला पैक भी दिखेगा। यह पैक भी 1 दिन की वैधता के साथ 1 जीबी 3जी/ 4जी डेटा के साथ आता है। आप चाहें तो 99 रुपये वाले पैक को भी चुन सकते हैं। यह 5 दिन की वैधता के साथ 2 जीबी 3जी/ 4जी डेटा के साथ आता है।  
 
airtel

एयरटेल का नया 49 रुपये वाला डेटा पैक अभी सिर्फ चुनिंदा मोबाइल यूज़र के लिए उपलब्ध है, और चुनिंदा सर्कल में भी। यह प्लान उन यूज़र को लुभाएगा जिन्हें आपात स्थिति में डेटा की ज़रूरत है। इसके अलावा मार्केट में सिर्फ डेटा पैक वाले रीचार्ज पैक 50 रुपये के प्राइस रेंज में बेहद ही कम में हैं। रिलायंस जियो आज की तारीख में 52 रुपये वाले प्लान में 1.05 जीबी डेटा देती है। हालांकि, सात दिन की वैधता वाले इस प्लान में मुफ्त वॉयस कॉल और मैसेज का भी फायदा मिलता है।

पिछले साल रिलायंस जियो की एंट्री के बाद से टेलीकॉम सेक्टर में किफायती प्लान पेश करने की जंग जारी है। एयरटेल ने हाल ही में अपने 349 रुपये वाले प्लान को अपडेट किया था। अब यूज़र इस पैक के साथ हर दिन इस्तेमाल करने के लिए 2 जीबी डेटा पाते हैं। वहीं, 549 रुपये वाले प्लान में अब 3 जीबी डेटा मिलता है।

दूसरी तरफ, Airtel ने लद्दाख क्षेत्र के 130 इलाकों में हाल ही अपनी 4जी सेवाओं की शुरुआत की थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Bharti Airtel, India, Mobile Data, Prepaid, Prepaid Plans, Telecom

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »