Airtel के Rs 99 के रिचार्ज पर मिल रहा अनलिमिटेड डेटा, जानें डिटेल

Airtel Rs 99 data : इस रिचार्ज पर दो दिन की वैलिडिटी दी जा रही है।

Airtel के Rs 99 के रिचार्ज पर मिल रहा अनलिमिटेड डेटा, जानें डिटेल

कई और डेटा पैक एयरटेल की ओर से ऑफर किए जा रहे हैं। इनमें 301 रुपये का डेटा रिचार्ज भी खास है।

ख़ास बातें
  • एयरटेल का 99 रुपये का रिचार्ज है खास
  • इस पर मिलता है अन‍लिमिटेड डेटा
  • क्र‍िकेट वर्ल्‍ड कप देखने के लिए बेस्‍ट हो सकता है यह प्‍लान
विज्ञापन
Airtel Rs 99 recharge : भारत में क्रिकेट विश्‍वकप खेला जा रहा है। ऐसे में मोबाइल पर मैच देख रहे यूजर्स को एक्‍स्‍ट्रा डेटा की जरूरत पड़ रही है। टेलीकॉम कंपनियों के पास अलग-अलग डेटा प्‍लान हैं, जो मौजूदा वैलिडिटी से लेकर एक से दो दिनों की वैलिडिटी और ढेर सारे डेटा की पेशकश करते हैं। एयरटेल यूजर्स को कंपनी एक खास डेटा पैक ऑफर कर रही है। इसे इसी साल अगस्‍त महीने में लाया गया था, लेकिन मौजूदा वर्ल्‍ड कप को देखते हुए यह प्रीपेड डेटा पैक ज्‍यादा प्रासंगिक हो जाता है। यह है एयरटेल का 99 रुपये का डेटा पैक, जिसे रिचार्ज कराने पर यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा दिया जाता है। 

एयरटेल के Rs 99 के पैक पर अनलिमिटेड डेटा दिया जाता है, जिसके जरिए जमकर इंटरनेट चला सकते हैं। ओटीटी पर कंटेंट देखना हो या ऑनलाइन मूवी। यूट्यूब से लेकर फेसबुक तक बिना टेंशन के एक्‍स्‍प्‍लोर कर सकते हैं। इस रिचार्ज पर दो दिन की वैलिडिटी दी जा रही है। एक और जरूरी बात, जो यूजर को ध्‍यान रखनी होगी कि एक दिन में 20 जीबी डेटा यूज होने के बाद इंटरनेट स्‍पीड 64Kbps पर सिमट जाती है। 

जिन यूजर्स को लगता है कि एयरटेल के 99 रुपये के डेटा पैक पर 2 दिन की वैलिडिटी नाकाफी है, उन्‍हें यह याद रखना चाहिए कि अनलिमिटेड डेटा का ऑफर सिर्फ इसी पैक पर मिल रहा है। इसी प्राइस रेंज में RS 98 का भी एक डेटा पैक उपलब्‍ध है, जिसके साथ 5जीबी डेटा दिया जाता है और वैलिडिटी मौजूदा प्‍लान की वैलिडिटी के साथ जुड़ जाती है।

कई और डेटा पैक एयरटेल की ओर से ऑफर किए जा रहे हैं। इनमें 301 रुपये का डेटा रिचार्ज भी खास है। इस प्‍लान पर 50GB डेटा मिलता है और वैलिडिटी भी मौजूदा वैलिडिटी के साथ जुड़ जाती है। कंपनी के पास 49 रुपये का डेटा वाउचर भी है। इसकी वैलिडिटी एक दिन की है और यूजर को 6 जीबी डेटा मिलता है। इन डेटा वाउचर्स का फायदा वो यूजर्स उठा सकते हैं, जिनके पास एयरटेल का कोई भी वैलिडिटी प्‍लान मौजूद है और अलग से डेटा की जरूरत आ गई है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  3. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  4. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  9. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  10. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »