• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel के इस रिचार्ज में मिल रहा 50GB डाटा, नहीं रहेगी इंटरनेट खत्‍म होने की टेंशन, जानें कीमत

Airtel के इस रिचार्ज में मिल रहा 50GB डाटा, नहीं रहेगी इंटरनेट खत्‍म होने की टेंशन, जानें कीमत

चाहें तो आप एक दिन में यह 50GB डाटा खर्च कर सकते हैं या फ‍िर इसे अपने प्‍लान की वैलिडिटी तक जरूरत के हिसाब से इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

Airtel के इस रिचार्ज में मिल रहा 50GB डाटा, नहीं रहेगी इंटरनेट खत्‍म होने की टेंशन, जानें कीमत

इस डाटा रिचार्ज के साथ विंक प्रीमियम सब्‍सक्रिप्‍शन पूरे एक साल के लिए मिल रहा है। साथ में विंक म्‍यूजिक प्रीमियम भी ऑफर किया जा रहा है।

ख़ास बातें
  • 301 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान में कोई अतिरिक्‍त वैलिडिटी नहीं मिलती
  • यह मौजूदा प्‍लान की वैलिडिटी के साथ ही वैलिड रहता है
  • इसमें मिलने वाला 50 जीबी डेटा जरूरत के हिसाब से इस्‍तेमाल कर सकते हैं
विज्ञापन
ऑनलाइन पढ़ाई हो या वर्क फ्रॉम होम, लोगों के डाटा की खपत बढ़ गई है। रिमोट वर्क कल्‍चर बढ़ने से कई लोगों के लिए रोजाना एक, डेढ़ या दो जीबी डाटा काफी नहीं हो रहा। उन्‍हें और डाटा की जरूरत हो रही है। जिन लोगों के पास ब्रॉडब्रैंड कनेक्‍शन नहीं है, वो अपने प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान में कुछ ऐसा ढूंढते हैं, जिसे डाटा की चिंता ना करनी पड़े। आजकल हर मोबाइल ऑपरेटर अपने यूजर्स को अडिशनल डाटा पैक ऑफर कर रहा है। एयरटेल के पास भी ऐसे प्‍लान हैं। इन्‍हीं में से एक है 301 रुपये का रिचार्ज। यह मोबाइल प्रीपेड डाटा रिचार्ज है, जो यूजर्स को हर पल कनेक्‍ट रहने का मौका देता है। आइए इस प्‍लान को विस्‍तार से समझते हैं। 

एयरटेल का 301 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान विशुद्ध रूप से डाटा रिचार्ज है। यह 50GB डाटा के साथ है, जिसमें कोई कैपिंग नहीं है। इसका सीधा मतलब यह है कि यूजर को डेढ़-दो जीबी डाटा की रोजाना लिमिट से छुट्टी मिल जाती है। लेकिन इस रिचार्ज को कराते वक्‍त कुछ बातों का ध्‍यान रखना जरूरी है। 

301 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान में कोई अतिरिक्‍त वैलिडिटी नहीं मिलती। आपका प्‍लान तभी तक वैलिड होगा, जबतक आपका मौजूदा प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान वैलिड है। इसे थोड़ा और आसान तरीके से समझते हैं। मान लीजिए आप आज यानी 14 अप्रैल को 28 दिनों की वैलिडिटी वाला कोई प्रीपेड रिचार्ज कराते हैं, तो वह 11 मई तक वैलिड होगा। इस दौरान आप अपने प्‍लान की सभी सुविधाएं इस्‍तेमाल कर पाएंगे जैसे- अनलिमिटेड कॉल्‍स, मैसेज और अगर डाटा मिला है तो वह भी। लेकिन अगर आपको और डाटा की जरूरत पड़ रही है, तब 301 रुपये का यह रिचार्ज आपके काम आएगा। इसके बाद आपको एक्‍स्‍ट्रा 50GB डाटा मिल जाएगा, जिसे आप अपनी सहूलियत के हिसाब से खर्च कर सकते हैं। 

चाहें तो आप एक दिन में यह 50GB डाटा खर्च कर सकते हैं या फ‍िर इसे अपने प्‍लान की वैलिडिटी तक जरूरत के हिसाब से इस्‍तेमाल कर सकते हैं। जो यूजर रिमोट एरिया से वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं, जो ऑनलाइन क्‍लासेज अटेंड कर रहे हैं, और कामकाजी लोगों के लिए यह रिचार्ज प्‍लान बेहतर हो सकता है।  

इस डाटा रिचार्ज के साथ विंक प्रीमियम सब्‍सक्रिप्‍शन पूरे एक साल के लिए मिल रहा है। साथ में विंक म्‍यूजिक प्रीमियम भी ऑफर किया जा रहा है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. सपनों की उड़ान! उत्तराखंड के रवि टाम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार, टेस्ट फ्लाइट का वीडियो वायरल
  3. 43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू
  4. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Freedom Sale: 32 इंच स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट, ₹10000 से भी कम है कीमत
  6. स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
  9. Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
  10. इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »