• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 30 दिन तक 30GB डाटा और कई सारे बेनेफिट देता है Airtel का ये रीचार्ज, कीमत 300 से भी कम...

30 दिन तक 30GB डाटा और कई सारे बेनेफिट देता है Airtel का ये रीचार्ज, कीमत 300 से भी कम...

डाटा, कॉलिंग और एसएमएस के अलावा, कंपनी इस प्लान के तहत आपको Prime Video Mobile Edition भी मुफ्त प्रदान करती है। दरअसल प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन एक सिंगल-डिवाइस-मोबाइल ओन्ली सर्विस है।

30 दिन तक 30GB डाटा और कई सारे बेनेफिट देता है Airtel का ये रीचार्ज, कीमत 300 से भी कम...
ख़ास बातें
  • Airtel में मिलता है अनलिमिटेड टॉकटाइम
  • Prime Video Mobile Edition का सब्सक्रिप्शन भी है पैक में शामिल
  • प्लान में मिलता है 30 जीबी डाटा
विज्ञापन
ज्यादातर यूज़र्स का यह मानना होता है कि सारे ही एक्सट्रा डाटा से लैस रीचार्ज प्लान बिना किसी वैलिडिटी के साथ आते हैं। साथ ही इनमें अन्य बेनेफिट्स भी नहीं होते। लेकिन ऐसा नहीं है कई टेलीकॉम कंपनियां अपने कुछ डाटा पैक के साथ एक्स्ट्रा बेनेफिट्स और वैलिडिटी भी प्रदान करती हैं। Airtel के ऐसे ही एक प्लान की जानकारी हम आपको आज देने जा रहे हैं, जिसमें महंगे रीचार्ज के रूप में अपनी पहचान स्थापित करने वाली टेलीकॉम कंपनी बेहद ही कम दाम वाले रीचार्ज प्लान में आपको कई शानदार बेनेफिट्स प्रदान करती है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि Airtel के इस प्लान की कीमत 300 रुपये से भी कम की है, जिसमें कंपनी आपका डाटा, कॉलिंग और एसएमएस बेनेफिट देती है। एयरटेल के इस प्लान की कीमत 299 रुपये है, जिसमें ग्राहकों को 30 दिन की वैधता मिलती है। बात बेनेफिट्स की करें, तो जैसे कि हमने बताया यह कंपनी का एक डाटा पैक है इस पैक में ग्राहकों को 1 जीबी एक्स्ट्रा या फिर 2 जीबी एक्स्ट्रा डाटा नहीं बल्कि पूरे 30GB डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कराया जाता है। लेकिन केवल इतना ही नहीं डाटा पैक होने के बावजूद इस पैक में ग्राहकों के लिए काफी कुछ शामिल है।

इस प्लान में ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी शामिल है, जिसमें वह किसी भी नेटवर्क पर पूरे एक महीने अनलिमिटेड कॉलिंग का आनंद ले सकते हैं। कॉलिंग के अलावा, पैक में ढ़ेर आपको रोज़ाना 100 एसएमएस मुफ्त भेजने के लिए उपलब्ध होते हैं।

डाटा, कॉलिंग और एसएमएस के अलावा, कंपनी इस प्लान के तहत आपको Prime Video Mobile Edition भी मुफ्त प्रदान करती है। दरअसल प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन एक सिंगल-डिवाइस-मोबाइल ओन्ली सर्विस है। इसमें आप Prime Video app का इस्तेमाल करके स्टैंडर्ड क्वालिटी में प्राइम वीडियो कॉन्टेंट का एक्सेस कर सकते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »