• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel का सस्ता 108 रुपये वाला रीचार्ज प्लान, अमेजन प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन भी

Airtel का सस्ता 108 रुपये वाला रीचार्ज प्लान, अमेजन प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन भी

आज के वक्त में यूज़र्स टेलीकॉम बेनेफिट्स के साथ-साथ प्लान के तहत फ्री ओटीटी सबसक्रिप्शन की भी चाहत रखते हैं, तो ग्राहकों की इसी जरूरत को एयरटेल का ये सस्ता डाटा वाउचर पूरा करेगा। इस प्लान में Amazon Prime Video Mobile एडिशन का फ्री सब्सक्रिप्शन प्राप्त होगा।

Airtel का सस्ता 108 रुपये वाला रीचार्ज प्लान, अमेजन प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन भी
ख़ास बातें
  • Airtel के प्लान में मिलेगा 6 जीबी डाटा
  • इस प्लान में कॉलिंग और एसएमएस बेनेफिट मौजूद नहीं है
  • Amazon Prime Video Mobile Edition एक महीने के लिए मिलेगा फ्री
विज्ञापन
चुनिंदा प्रीपेड रीचार्ज प्लान में टैरिफ बढ़ोतरी के बाद सभी टेलीकॉम कंपनियों के रीचार्ज प्लान की कीमतें आसमान छू चुकी हैं। ऐसे में सस्ते और बढ़िया रीचार्ज प्लान की तलाश नमुमकिन-सी प्रतीत होती है। Airtel कंपनी अपने महंगे रीचार्ज प्लान्स के लिए जानी जाती है, हालांकि, कुछ एक-आध प्लान्स ऐसे हैं जिनमें आपको कम से कम कीमत में ठीक-ठाक बेनेफिट्स मिल जाते हैं। आज के वक्त में यूज़र्स टेलीकॉम बेनेफिट्स के साथ-साथ प्लान के तहत फ्री ओटीटी सबसक्रिप्शन की भी चाहत रखते हैं, तो ग्राहकों की इसी जरूरत का ध्यान रखते हुए आज हम आपको एयरटेल के उस सबसे सस्ते रीचार्ज प्लान की जानकारी देंगे जिसमें आपको Amazon Prime Video Mobile एडिशन का फ्री सब्सक्रिप्शन प्राप्त होगा।

Airtel के इस सस्ते रीचार्ज प्लान की कीमत 108 रुपये है। 108 रुपये की कीमत वाले इस डाटा वाउचर में आपको Amazon Prime Video Mobile एडिशन का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त प्राप्त होगा वो भी पूरे 30 दिन तक के लिए। आपको बता दें, Amazon Prime Video Mobile Edition की यूं असल कीमत 89 रुपये है। हालांकि, एयरटेल का यह प्लान आपको कई अन्य बेनेफिट्स भी प्रदान करेगा।

एयरटेल के इस प्लान में ग्राहकों को 6 जीबी डाटा एक्सेस प्राप्त होगा, जिसकी वैलिडिटी आपके मौजूदा प्लान पर निर्भर करेगी। उदाहरण के तौर पर यदि आपके पास वर्तमान में एयरटेल का 84 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान एक्टिवेट है, तो आप इस एकस्ट्रा 6 जीबी डाटा को 84 दिन की वैलिडिटी तक कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात है कि इस प्लान में कॉलिंग और एसएमएस बेनेफिट मौजूद नहीं है।

इसके अलावा, प्लान में फ्री Wynk Music और Hellotunes सब्सक्रिप्शन मिलता है। साथ ही  FASTag के रीचार्ज पर 100 रुपये का कैशबैक मिलता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »